Bigg-Boss 10: पहली बार होस्ट सलमान ने किया डायरेक्ट एविक्शन

‘बिग बॉस 10’ का शनिवार का एपीसोड बेहद रोमांचक होने वाला है। होस्ट सलमान खान ने कंटेस्टेंट प्रियंका जग्गा को 'बिग बॉस' के घर से बाहर निकाल दिया है। इस रिएलिटी शो के इतिहास में पहली बार हुआ है, जब किसी कंटेस्टेंट को डायरेक्ट सलमान ने एविक्ट किया हो। वहीं ‘वीकेंड का वार’ में स्वामी ओम के मुंह को भी सलमान ने बंधवाया और बाकी घरवालों को गिफ्ट्स भी दिए। 

'बिग बॉस 10' में सलमान खान, प्रियंका जग्गा पर भड़के किया बेघर
मुंबई। ‘बिग बॉस' के घर में ‘वीकेंड का वार’ काफी रोमांचक होने वाला है। प्रियंका जग्गा का अड़ियल रवैया सलमान खान के गुस्से का कारण बनेगा। बात इतनी बढ़ जाएगी कि सलमान खुद प्रियंका को शो से बाहर निकाल देंगे। 

इतिहास में यह पहला मौका है, जब होस्ट सलमान खान किसी कंटेस्टेंट पर इस कदर नाराज हुए कि उसे साफ लहजे में कह दिया, ‘मेरे घर से बाहर निकल जाओ’। जी हां, प्रियंका जग्गा के लिए सलमान के यही शब्द थे। दरअसल, प्रियंका ने बीते सप्ताह घर में जमकर गाली-गलौंच की थी। इसी को लेकर सलमान उनसे बात कर रहे थे।

जब सलमान ने प्रियंका से कहा कि 'बिग बॉस' के घर में सबसे ज्यादा एग्रेसिव और गाली-गलौंच करने वाली वे ही हैं, तो उन्होंने पलटकर जवाब, ‘मैं और करूंगी’। प्रियंका का इतना कहना था कि सलमान भड़क गए। उन्होंने पहले चेतावनी दी कि उनके साथ वे इस लहजे में बात नहीं कर सकतीं, लेकिन प्रियंका नहीं मानीं। वे अपनी जगह से उठीं और चिल्लाने लगीं कि उन्हें इस घर में नहीं रहना। 

बस फिर क्या था। सलमान खान नाराज़ हो गए। उन्होंने प्रियंका जग्गा को चेतावनी देते हुए कहा 'मैडम, आपका यह टोन मेरे सामने नहीं चल सकेगा।' इसके बाद जब प्रियंका जग्गा रोने लगी तो सलमान ने सीधे कहा,'यह नाटक हमारे सामने नहीं चलेगा।' फिर भी प्रियंका बहस करती रहीं।

घऱ वाले भी हैरान हैं कि आखिर यह हो क्या गया। स्वामी ओम भी बीच में बोलते सुनाई दे रहे हैं कि ग्रेटेस्ट हीरो प्लीज। लेकिन सलमान इस बात को नजरअंदाज करते हुए प्रियंका को अपना फैसला सुना दिया, ‘मेरे घर से बाहर निकल जाओ’। 

कलर्स को दी चेतावनी

सलमान ने सिर्फ़ प्रियंका को शो से निकाला ही नहीं, बल्कि उनकी वापसी के रास्ते भी बंद कर दिए। सलमान ने कलर्स को धमकी दी है कि यदि प्रियंका इस शो पर या कलर्स के किसी अन्य शो में वापस आती हैं, तो वे कभी कलर्स के साथ काम नहीं करेंगे।

प्रियंका के भाई ने लगाए आरोप 

प्रियंका ने शो से बाहर आकर फेसबुक पर लिखा कि उन्हें घर वापस आकर बहुत अच्छा लग रहा है। वहीं प्रियंका के भाई समीर जग्गा ने बिग बॉस के मेकर्स और होस्ट सलमान खान पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है, ‘टीआरपी का ड्रामा है 'बिग बॉस' का, अभी भी प्रियंका का नाम यूज कर रहा है और एंड तक करेंगे’।

समीर ने आगे यह भी लिखा कि रही बात सलमान की, तो आज 30 साल में जितने लोग सलमान को जानते हैं, शायद 3 महीने में...हाहाहा। समीर यहां शायद यह कहना चाहते हैं कि सलमान से ज्यादा प्रियंका मशहूर हैं। 

शुक्रवार तक ऐसी ख़बरें थीं कि प्रियंका ने तबीयत खराब होने की वजह से 'बिग बॉस' का घर छोड़ा। खुद प्रियंका ने भी फेसबुक पर लिखा था, ‘बैड न्यूज। आज की ताजा खबर, 15 मिनट्स पहले प्रियंका जग्गा म्यूस बिग बॉस छोड़ चुकी हैं। तबीयत खराब होना है कारण। अब तो खुश आप लोग। अब देख लेना 'बिग बॉस' की टीआरपी। आई हेट ऑल’। इसके अलावा प्रियंका ने शो पर स्क्रिप्टेट होने का भी आरोप लगाया है। 

दोबारा आई थीं घर में 

प्रियंका ने पहले दिन 'बिग बॉस' एंट्री ली थी, लेकिन पहले सप्ताह ही वे एलिमिनेट हो गईं। इसके बाद वे बतौर वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट वापस आई थीं। दोबारा लौटने के बाद से उनका व्यवहार और भी एग्रेसिव हो गया था। उन्होंने स्वामी ओम, मोनालिसा, मनु पंजाबी और लोपामुद्रा राउत सहित करीब घर के हर सदस्य के साथ बहस की और गाली-गलौंच भी जमकर की। 

नहीं होगा एविक्शन 

शो से इस सप्ताह एक एविक्शन हो चुका है। इसलिए बाकी नॉमिनेट कंटेस्टेंट सुरक्षित घोषित कर दिए जाएं। वहीं प्रियंका को बाहर फेंकने के बाद सलमान ने स्वामी ओम का मुंह भी गमछे से बंधवाया फिर एपिसोड शुरू किया। इसके अलावा घरवालों को कई उपहार भी सलमान खान ने दिए।

संबंधित ख़बरें