इम्तियाज़ बनाएंगे ‘लव इन टोक्यो’

फिल्म निर्देशक इम्तियाज़ अली जापान की एक एंटरटेनमेंट कंपनी के साथ मिलकर फिल्म बनाने जा रहे हैं। इस क्रॉस-कल्चर रोमांटिक फिल्म का नाम ‘लव इन टोक्यो’ होगा, लेकिन ये जॉय मुखर्जी की फिल्म ‘लव इन टोक्यो’ की रीमेक नहीं होगी। फिल्म का पोस्टर इम्तियाज़ ने अपने फेसबुक पेज पर भी शेयर किया है। 

इम्तियाज़ अली बनाने जा रहे हैं 'लव इन टोक्यो'



मुंबई। फिल्म निर्देशक इम्तियाज़ अली जापान की एक एंटरटेनमेंट कंपनी के साथ मिलकर क्रॉस-कल्चर रोमांटिक फिल्म बनाने जा रहे हैं। ‘लव इन टोक्यो’ नाम की इस फिल्म का निर्देशन आरिफ अली करेंगे। 

आपको बता दें कि साल 1966 में ‘लव इन टोक्यो’ नाम की एक फिल्म आई थी, जिसमें आशा पारेख और जॉय मुखर्जी मुख्य भूमिका में थे। लेकिन इम्तियाज़ की ये फिल्म साल 1966 में आई ‘लव इन टोक्यो’ की रीमेक नहीं होगी। बल्कि इसके लिए नई कहानी लिखी गई है और इसकी शूटिंग भी जापान में ही होगी। 

साल 2015 में आई फिल्म ‘तमाशा’ के भी कुछ सीन्स जापान में शूट किए गए थे। इस बारे में इम्तियाज़ ने बताया, ‘तमाशा की शूटिंग के समय मैं जापान गया था और मुझे याद है कि रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण दोनों ही जापान जाने के लिए बहुत उत्साहित थे। उस वक्त शूशिकु हमारे लाइन प्रोड्यूसर थे। मुझे बाद में पता चला कि जापान में काफी अच्छे मीडिया हाउस भी हैं।’

उन्होंने आगे कहा कि जापान ने उन्हें काफी आकर्षित किया, जिसकी वजह से वह जापान की संस्कृति को अपनी रोमांटिक फिल्म के माध्यम से दिखाना चाहते हैं।

वहीं इम्तियाज़ ने कहा कि इस फिल्म के निर्देशन का जिम्मा आरिफ अली के हाथों में होगा। आरिफ इस फिल्म के निर्देशन के लिए पहली पसंद थे। हालांकि, कहानी पर हम दोनों ने साथ में काम किया है। कहानी की शुरुआत तो मैंने की थी, लेकिन आगे आरिफ ने बढ़ाई। 

आरिफ की तारीफ करते हुए कहा कि मैंने थिएटर और टीवी में आरिफ का काम देखा है। आरिफ की फिल्म ‘लेकर हम दीवाना दिल’ अच्छी थी, लेकिन दर्शकों तक वो अच्छी तरह से पहुंच नहीं पाई थी। वो हमेशा से मेरी पहली पसंद रहे हैं। 

फिलहाल इम्तियाज़ अली इस साल अगस्त में शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म ‘द रिंग’ को लेकर आ रहे हैं।

संबंधित ख़बरें