सैफ-करीना का ‘तैमूर’ करेगा ‘वीरे दी वेडिंग’ से डेब्यू

करीना कपूर खान और सैफ अली खान का क्यूट बेबी तैमूर अब अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो करीना की फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ में तैमूर एक शॉट देने वाले हैं। फिलहाल तो स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। 

वीरे दी वेडिंग से तैमूर करेगा बॉलीवुड डेब्यू
मुंबई। मां बनने के बाद करीना कपूर की कमबैक फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ एक और वजह से ख़ास बनने जा रही है। दरअसल, इस फिल्म में उनके लाड़ले तैमूल अली खान पटौदी भी नज़र आएंगे।

हालांकि, फिल्म में सिर्फ वो एक शॉट ही देने वाले हैं। फिर भी कहा जा सकता है कि नन्हें तैमूर अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। फिलहाल स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। 

वैसे करीना कपूर फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ के लिए जम कर पसीना बहा रही हैं, ताकि वो फिर से शेप में आ जाएं। काफी हद तक करीना अपने पुराने शेप को पा भी चुकी हैं और उन्होंने फिल्म का काम भी शुरू कर दिया है। फिलहाल शूटिंग तो नहीं, लेकिन रीडिंग सेशन शुरू हो चुका है। 

रीडिंग सेशन की एक तस्वीर भी वायरल हुई थी, जिसमें करीना के साथ रिया कपूर, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर के साथ शिखा तल्सानिया नज़र आ रही थीं। बताया जा रहा है कि जल्दी ही फिल्म की शूटिंग भी शुरू होने वाली है। 

वहीं ख़बरें हैं कि इस फिल्म में करीना के अपोज़िट अभिनेता सुमित व्यास नज़र आने वाले हैं। यह पिल्म चार दोस्तों की ज़िंदगी पर आधारित होगी। इस फिल्म को शशांक घोष डायरेक्ट कर रहे हैं।

संबंधित ख़बरें