प्रियंका चोपड़ा की चौथी मराठी फिल्म होगी ‘पानी’

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा क्षेत्रिय सिनेमा को बढ़ावा देने के लिहाज से लगातार प्रयासरत हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने अपनी चौथी मराठी फिल्म की घोषणा किया है। ‘पानी’ नाम की इस फिल्म को आदिनाथ कोठारे निर्देशित करेंगे। यह फिल्म सत्य घटना पर आधारित है। 

प्रियंका चोपड़ा मराठी फिल्म पानी का करेंगी निर्माण

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा उन अदाकारों में से हैं, जो अभिनय के साथ फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। हालांकि, वो बाकी अभिनेत्री से निर्मात्री बनी अदाकारों से अलग हैं। प्रियंका रीजनल सिनेमा को प्रोत्साहित करने में जुटी हुई हैं। 

साल 2015 में प्रियंका ने अपने प्रोडक्शन बैनर की शुरुआत की थी। पर्पल पेबल पिक्चर्स नाम के इस प्रोडक्शन के तले अब तक पांच क्षेत्रिय भाषाओं की फिल्मों का निर्माण किया जा चुका है। उन फिल्म में दो भोजपुरी, एक पंजाबी, एक सिक्किमी, एक असमी और तीन मराठी शामिल हैं। यानी कुल मिलाकर अभी तक आठ फिल्मों का निर्माण उनके बैनर तले किया जा चुका है। 

इसी कड़ी में उन्होंने अपनी अगली फिल्म को लेकर भी घोषणा कर दिया है। प्रियंका के प्रोडक्शन के तले बनने वाली अगली फिल्म मराठी भाषा की होगी और सत्य घटना पर आधारित होगी। फिल्म का नाम ‘पानी’ होगा और इसका निर्देशन आदिनाथ कोठारे करेंगे। 

प्रियंका ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने लिखा, ‘मैंने इसी सोच के साथ पर्पल पेबल पिक्चर्स शुरू किया था। अच्छी कहानियों और नई प्रतिभा के लिए मंच। ‘पानी’ ख़ास है, क्योंकि यह एक सच्ची कहानी पर आधारित है और इसमें एक सामयिक मुद्दे को उठाया गया है।’

प्रियंका ने ब्लू मोशन पोस्टर साझा करते हुए लिखा है, ‘हमें यह बताने में खुशी हो रही है कि हमारी चौथी मराठी फिल्म ‘पानी’ की शूटिंग जल्दी ही शुरू होगी। आदिनाथ कोठारे के निर्देशन में बनने वाली यह फिल्म सत्य घटना पर आधारित हैं और प्रेरणादायक कहानी है।’
ग़ौरतलब है कि प्रियंका ने इससे पहले तीन मराठी फिल्मों को निर्माण किया है, जिनमें ‘व्हेंटिलेटर’, ‘काय रे रास्कला’ और ‘फायरब्रांड’ हैं। 

वहीं अगली फिल्म ‘पानी’ क कहानी की बात करें, तो यह फिल्म सूखाग्रस्त क्षेत्र मराठवाड़ा के गांव नागदरवाड़ी की एक सच्ची कहानी पर आधारित है। फिल्म में रुचा वैद्या, सुबोध भावे, किशोर कदम, गिरीश जोशी और रजित कपूर अहम किरदारों में नज़र आएंगे। 

अब प्रियंका के प्रोजेक्ट्स की बात करें, तो जल्दी ही वो सलमान खान के साथ फिल्म ‘भारत’ की शूटिंग में जुटने वाली हैं। उसके बाद अभिषेक बच्चन के साथ अनाम फिल्म के काम में भी व्यस्त होने वाली हैं।

संबंधित ख़बरें