मीरा के हुए शाहिद

काफ़ी दिनों से अभिनेता शाहिद कपूर की शादी ख़बरों में छाई हुई थी. शाहिद ने दिल्ली की मीरा राजपूत के साथ मंगलवार को सात फेरे ले लिए। शादी में दोनों ने बेहद सादे जोड़े पहने हुए थे। मंडप में बैठी मीरा ने सादा सलवार कमीज़ पहना है और गहनों में मोती के सेट को पहना है।

शाहिद और मीरा शादी की रस्में दौरान
मुंबई। मोतियों का मांग टीका उनकी सादगी में चार चांद लगा रहा है। शादी समारोह में दोनों परिवार और कुछ बेहद क़रीबी ही शरीक हुए हैं। शाहिद और मीरा शादी बेहद सादे तरीक़े से करना चाहते थे।

इस वजह से इसे काफ़ी सादा रखा गया। शादी तो सादे तरीके से हुआ, लेकिन ग्लैमर का तड़का 'आफ्टर पार्टी' में दिखेगा। 'जस्ट मैरिड' जोड़ा गुड़गांव के लिए रवाना हुआ, जहां जश्न की तैयारियां हैं। इस पार्टी में कई फ़िल्मी चेहरे देखने को मिलेंगे।

लेकिन भई, शाहिद की शादी का जश्न यहीं ख़त्म नहीं होगा, जश्न तो मुंबई में भी मनाया जाएगा। यह 'जस्ट मैरिड' जोड़ा गुड़गांव के सेलीब्रेशन के बाद मुंबई आएगा। यहां 12 जुलाई को शाहिद-मीरा की शादी के रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया जाएगा। और फिर इस पार्टी में ग्लैमर का तड़का लगेगा।