अनुराग कश्यप हुए घायल

निर्देशक अनुराग कश्यप घायल हो गए हैं. घबराने वाली बात नहीं हैं. यह चोट काफी मामूली है. दरअसल, अनुराग एक फिल्म की शूटिंग में घायल हो गए. 

घायल हुए अनुराग कश्यप
मुंबई। इन दिनों अनुराग फिल्म 'अकीरा' में खनलायक की भूमिका निभा रहे हैं। कैमरे के पीछे कमाल दिखाने वाला यह शख्स अब कैमरे के आगे क्या गुल खिलाता है, यह तो वक्त ही बताएगा. वैसे आपको बता दें कि अनुराग ने इससे पहले भी कुछ फिल्मों में अपनी अभिनय के गुर दिखाए हैं।

सोनाक्षी भी हैं अकीरा में

फिलहाल इस एक्शन-ड्रामा फिल्म अकीरा की केंद्रिय भूमिका सोनाक्षी सिन्हा निभा रही हैं. उन्हीं ने अपने ट्विटर अकाउंट से अनुराग के घायल होने की जानकारी दी।

सोनाक्षी ने ट्वीट कर बताया कि मामूली रूप से घायल होने बाद कश्यप जल्द ही शूटिंग पर लौट आए. फिल्म में सोनाक्षी पहली बार स्टंट्स करती नजर आएंगी. इस फिल्म में कोकना सेन शर्मा, शत्रुघ्न सिन्हा भी अहम भूमिकाओं में हैं।