'एक था राजा, एक थी रानी' में नए अवतार में होंगी दृष्टि

छोटे पर्दे की 'मधुबाला' दृष्टि धामी जल्द ही नए धारावाहिक में नज़र आने वाली हैं। सिद्धांत कार्तिक के साथ 'एक था राजा एक थी रानी' में मुख्य भूमिका में होंगी।

ज़ी टीवी का शो एक था राजा एक थी रानी यह एक राजा और आम लड़की की कहानी है। 'इसमें मैं दो चोटी और सूती साड़ी पहने दिखूंगी। मेरे किरदार का नाम गायत्री है, जो 21 साल की है। यह मध्यम वर्गीय परिवार की लड़की है
मुंबई। इसका प्रसारण ज़ी टीवी पर 27 जुलाई से होगा। यह एक राजा और आम लड़की की कहानी है। अपने किरदार के बारे में दृष्टि कहती हैं, 'इसमें मैं दो चोटी और सूती साड़ी पहने दिखूंगी। मेरे किरदार का नाम गायत्री है, जो 21 साल की है। यह मध्यम वर्गीय परिवार की लड़की है, जिसकी शादी एक राजा से हो जाती है। शाही परिवार का हिस्सा बनने के बाद उसकी ज़िंदगी में कई बदलाव हो जाते हैं। '

यह कहानी वर्ष 1940 के आस पास की है। इसे अमलीजामा पहनाने के लिए निर्माताओं ने इसकी शूटिंग राजस्थान में की है। वहीं मुंबई में भी इसका काफ़ी महंगा सेट तैयार करवाया गया है।

वहीं सिद्धांत अपने किरदार के बारे में कहते हैं, 'राणा जी एक आदर्श राजकुमार हैं, जो उथल-पुथल भरे अतीत के बाद एक गंभीर व्यक्ति बन गए हैं। उन्हें लोगों के प्रति अपनी जिम्मेदारी का अहसास है। '
शादी के बाद कुछ नहीं बदला

दृष्टि ने कुछ महीनों पहले ही शादी की है और उसके बाद इस धारावाहिक से वापसी कर रही हैं। शादी के बाद किसी प्रकार का बदलाव वो महसूस कर रही हैं, इस सवाल के जवाब में कहती हैं, 'मेरे शादी एक सहज बदलाव रहा है।

शादी के बाद काम पर लौट कर मैं बेहद खुशी महसूस कर रही हूं। ' उन्हें सूती कपड़े और सादा मेकअप वाला किरदार बहुत भा रहा है। इस धाररावाहिक में सिद्धार्थ कर्णिक, अनीता राज, दर्शन जरीवाला, अक्षय आनंद, सुरेश सिकरी जैसे महाराथी हैं।

संबंधित ख़बरें
आगे रितेश बनेंगे ओसामा और गाएंगे रैप’