जलवा बरक़रार है विश्व सुंदरी का

लंबे समय से रुपहले परदे से दूर रही एश्वर्या राय अब जल्द ही स्क्रीन पर जलवे बिखेरते नज़र आएंगी। उनकी कमबैक फ़िल्म 'ज़ज्बा' संजय गुप्ता के निर्देशन में बन रही है। 15 अगस्त को इसका ट्रेलर लॉन्च करने की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।

एश्वर्या राय अब जल्द ही सिल्वर स्क्रीन पर जलवे बिखेरते नज़र आएंगी। उनकी कमबैक फ़िल्म 'ज़ज्बा' संजय गुप्ता के निर्देशन में बन रही है।
लेकिन जब एश्वर्या से उनके कमबैक के बारे में सवाल किया गया, तो वे बोलीं, "लोगों को क्यों लगता है कि मैं फ़िल्मों से दूर गई थीं। जबकि सच तो यह है कि मैं कभी फ़िल्मों से ख़ुद को दूर मानती ही नहीं। "इस फ़िल्म में उनके साथ शबाना आज़मी, इरफान ख़ान, चंदन राय सान्याल और जैकी श्राफ भी हैं।

हालांकि, एक सच तो यह भी है कि ऐश आख़िरी बार संजय लीला भंसाली की फ़िल्म 'गुजारिश' में वर्ष 2010 में नज़र आई थीं।

41 वर्षीया अदाकारा का कहना है कि एक बार फिर कैमरे के सामने लौटकर उन्हें काफ़ी खुशी हो रही है। फिलहाल इसके रिलीज़ का बड़ी बेसब्री से इंतज़ार कर रही हूं।
साथ ही फ़िल्मकार संजय के साथ काम करने के अनुभव को साझा करते हुए कहा, "अब तक बेहद खास अनुभव रहा। संजय बहुत अच्छे हैं। साथी कलाकार भी बहुत ख़ास हैं।

उनके साथ काम करके ख़ुद को सम्मानित महसूस कर रही हूं। इस मज़ेदार अनुभव का लुत्फ़ उठा रही हूं। "। नौ अक्टूबर को रिलीज़ होने वाली फ़िल्म दक्षिण कोरियाई फ़िल्म 'सेवेन डेज़' की रीमेक है।

बिखेरा जलवा

दुनिया सबसे हसीन महिलाओं में से एक 41 वर्षीया ऐश का जलवा अब भी बरक़रार है। पांच साल के अंतराल के बाद जब उन्होंने रैंप पर वॉक किया, तो लोगों ने दिल थाम कर उनका दीदार किया।

अपने हुस्न का जलवा बिखेरती हुई दिलकश हसीना मनीष मल्होत्रा ​​के डिज़ाइन को कैरी किया था। वो इस शो की शो स्टॉपर रहीं।

लेकिन सूत्रों की मानें तो वो बीमार हैं। उन्हें वायरल फीवर हुआ है। मरून कलर के गाउन में वो गज़ब ढा रही थीं। 29 जुलाई से 2 अगस्त तक चले इस शो में कई बॉलिवुड हसीनाओं ने हिस्सा लिया, जिसमें शिल्पा शेट्टी से लेकर कंगना रनौत तक शामिल हुईं।

यह फैशन शो दिल्ली के ताज पैलेस होटेल में आयोजित किया गया था। इस में 12 डिजाइनरों ने हिस्सा लिया था।