दीपिका ने रणवीर की काट दी मूंछे

अजी नहीं, कोई झगड़ा नहीं हुआ दोनों में। दरअसल, फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के लिए रणवीर ने लंबी मूंछों का रूप धरा था, जिस से आखिरकार दीपिका पादुकोण ने उतार दिया। रणवीर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें डिम्पी कैंची से रणवीर की मूंछे काटती नज़र आ रही हैं ... क्या हुआ जानने के लिए पढ़िए पूरी ख़बर ....

रणवीर ने अपने ट्विटर पर दीपिका के साथ यह तस्वीर साझा की।
मुंबई। बाजीराव पेशवा बने रणवीर सिंह आख़िरकार अपनी असली रूप में आ ही गए। यह काम किया उनकी लव लेडी दीपिका पादुकोण ने। 

फ़िल्म 'बाजीराव मस्तानी' के लिए रणवीर ने लंबी घुमावदार मूंछों और शिखा वाला गेटअप अपनाया था। अब यह फ़िल्म रिलीज हो चुकी है, तो यह गेटअप अब किस काम का। 

इसलिए कैंची से दीपिका ने पहले रणवीर की मूंछे काटी और बाद में रणवीर ने पूरी मूंछे ही सफाचट की ली।

रणवीर ने मूंछ कटाई का वीडियो बनाया और अपने ट्विटर अकाउंट पर इसे अपलोड किया है। जिसमें उन्होंने कैप्शन लिखा है, "ये अभी हुआ।"

उनके ट्विटर पर इस वीडियोज़ को काफी लोग देख भी रहे हैं और शेयर भी कर रहे हैं। वहीं बाद में रणवीर ने बिना मूंछों वाली तस्वीर भी शेयर की।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
रणवीर के ट्वीट इस वीडियो में दीपिका उनकी मूँछे काट रहीं हैं।
वैसे रणवीर खुश तो बहुत होंगे आप, हों भी क्यों न मूंछों से डिम्पी ने छुटकारा जो दिला दिया।