अब गायक नील कहिए जनाब !

कई असफल फ़िल्मों में किस्मत आजमाने के बाद अब अभिनेता नील नितिन मुकेश अपनी गायिकी के हुनर ​​को परखने आ रहे हैं। वैसे, गायिकी तो उन्हें विरासत में मिली है। उनके दादा जी मुकेश बॉलीवुड के महान गायकों में से एक थे और पिता नितिन ने भी नब्बे के दशक में कई सुपरहिट गाने गाए हैं। अपने दादा जी से नील ने एक और हुनर ​​और सपना विरासत में लिया है, और वह है अभिनय। काफ़ी कम लोगों को पता होगा कि गायक मुकेश मुंबई नगरिया में अभिनेता बनने आए थे और बन गए गायक। वहीं नील ने भी अभिनेता बनने की कोशिशों को दामन तो नहीं छोड़ा है, फिर भी गायन का दामन तो थाम लिया है ... अब आगे क्या होगा, वो वक्त ही जाने ...

neil nitin-mukesh debut singer
मुंबई। इनकी खूबसूरती और रंगत देखकर तो हॉलीवुड के अभिनेता भी शरमा जाएं। बॉलीवुड के अभिनेता महान गायक मुकेश के पोते हैं और नब्बे के दशक के मशहूर गायक नितिन के बेटे। हाल ही में वे अभिनेता सलमान खान की फ़िल्म 'प्रेम रतन धन पायो' में नज़र आए। जी हां हम बात कर रहे हैं अभिनेता नील नितिन मुकेश की...

बॉलीवुड का यह अभिनेता अब संगीत के क्षेत्र में कदम रखने जा रहा है। गायिकी के अपने हुनर ​​को सबके सामने लाने का मन बना चुका है। इन्होंने अपने एकल गीत को अगले साल रिलीज़ करने का मन बना लिया है।

नील संगीत क्षेत्र में कदम रखकर अपने दादा मुकेश की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने 9 गाने रिकार्ड किए हैं। वह इन्हें अपनी फ़िल्मों में भी इस्तेमाल करने की योजना बना रहे हैं।

33 वर्षीय अभिनेता कहते हैं कि हां मेरे पास योजना है। उम्मीद है कि अगले साल के मध्य तक मैं अपना एकल गीत रिलीज करूं। इसमें मैंने 9 गाने रिकार्ड किए हैं। संगीत निश्चित तौर पर मेरा अगला लक्ष्य है।

वे आगे कहते हैं कि इनमें से कुछ गीत मेरी फ़िल्मों में भी किए जाएंगे। लेकिन पहले मैं अपना सोलो गीत रिलीज करूंगा, जिस पर मैं काम कर रहा हूं।

वैसे नील अन्य माध्यमों में भी हाथ आजमा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक टीवी विज्ञापन का निर्देशन भी किया है। इस बात की पुष्टि करते हुए नील कहते हैं कि हां, मैंने हाल ही में अपने पहले टीवी विज्ञापन का निर्देशन किया है।

यह एक चाय का विज्ञापन है, जिसे बड़े पैमाने पर फ़िल्माया गया है। जहां तक ​​फ़िल्म जगत की बात है, तो मैंने सोचा है कि मैं इससे जुड़े हर रचनात्मक पहलू को और गहराई से जान सकूं। और इसकी कोशिश हमेशा रहेगी।

नील की अलगे साल रिलीज़ होने वाली फ़िल्म 'वजीर' में नज़र आएंगे। फरहान अख्तर और अमिताभ बच्चन अभिनीत यह फ़िल्म साल आठ जनवरी को रिलीज़ होगी।

साशा से रिश्ता

इंडस्ट्री में चल रही अफवाहों पर यक़ीन करें, तो नील नितिन मुकेश और साशा आगा अब 'ख़ास दोस्त' हैं। आपको बता दें कि दोनों को क़रीब लाने का काम संगीत ने किया है। दरअसल, कुछ दिनों पहले डीजे एफ्रोजैक मुंबई में थे, तब नील ने उनके लिए पार्टी होस्ट की थी और साशा भी इनवाइटीज में से एक थीं।

वैसे यह दोनों अपने बीच इस दोस्ती की ज़्यादा उछालना नहीं चाहते। इसलिए इन चर्चाओं पर प्रतिक्रिया नहीं देते। लेकिन बाक़ी क्रियाकलापों से तो भनक लग ही जाती है। इसे ही तो कहे हैं इश्क और मुश्क भी भला छुपा है किसी से। अब नए अपडेट की बात करें, तो नील बीते साल ही अंधेरी में शिफ्ट हुए हैं और अब वे साशा से ज्यादा दूरी पर नहीं हैं।

इस बारे में नील ने कहा कि लोगों के बारे में हम नहीं सोचते। मैं और बचपन की दोस्त हैं.इनदिनों मैं सिर्फ अपने काम में व्यस्त हूं। वहीं साशा कहती हें कि अब अच्छे पारिवारिक मित्र हैं। अम इंवेंट में मिलते ही रहते हैं। नील ने हाल ही में 'प्रेम रतन धन पायो' की स्क्रीनिंग में मेरी माॅम और मुझे आमंत्रित किया था।

गौरतलब है कि वर्ष 2014 में साशा की अपने बॉयफ्रेंड म्यूजिशियन सचिन गुप्ता के साथ गुपचुप शादी करने की चर्चा भी थी, जो कि लोखंडवाला में उनके पडोसी थे। लेकिन साशा की मां को यह रिश्ता कुछ भाया नहीं, तो साशा और सचिन ने अपनी राहें जुदा कर लीं।

वैसे साशा का नाम इससे पहले एक्टर रुसलान मुमताज से भी जोड़ा गया था, जिनसे उनका ब्रेकअप वर्ष 2013 में हो गया था, जब उनका किसिंग एमएमएस लीक हुआ। नील का नाम भी असिन और सोनल चौहान से जुड़ चुका है।