उम्र 50, 10 अफेयर फिर भी कुंवारे सलमान खान

सलमान खान बॉलीवुड के मोस्ट एलिजबल बेचलर हैं। अब तो वे उम्र के पचासवें दशक को भी पार कर चुके हैं, फिर भी एक शो के दौरान उन्होंने कहा कि वे वर्जिन हैं। हालांकि, उनकी प्रेम कहानियां हमेशा सुर्खियों में रहीं। सभी के साथ रिश्ते इतने करीब हुआ करते थे कि मानो बस यह आख़िरी है। लेकिन वो आख़िरी अब तक नहीं आ पाई। ख़बरें यह चल रही हैं कि जल्द ही सलमान लुलिया वेंतूर से शादी कर लेंगे। यह ख़बर भी सच का जामा पहन पाता है या अन्य खबरों की तरह अफवाह ही साबित होता है। सलमान की लव स्टोरी परदे पर तो हिट रही, लेकिन असल ज़िंदगी में उथल पुथल की शक्ल में ही रही। आइए उनकी लेडी लव के बारे में जानते हैं।

सलमान खान बिग बॉस 9 को होस्‍ट करते हुए।
मुंबई। कभी सौम्य शांत प्रेम बन कर, तो कभी इश्क़ में पागल राधे बन कर, कभी समीर बन कर, अपने प्यार का इज़हार करना हो या फिर पाना। सबकुछ दर्शकों को लुभा जाता था। हर फ़िल्मी कहानी में सलमान की लव स्टोरी हिट हो जाया करती थी। लेकिन असल ज़िंदगी में मामला ठीक उलट रहा।

सलमान के साथ कई नाम जुड़े और हर नाम के साथ बात शादी तक पहुंचती, लेकिन बाद में अलगाव, बिछड़न ही हासिल होता। कई दफे सलमान ने दुखते रग हो छूते हुए कहा कि शायद उनमें कमी थी, इस वजह से कोई भी प्रेम संबंध पूरा न हो पाया। लेकिन सलमान ने जिसे भी चाहा, जी जान से चाहा। उसके लिए कोशिशों में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा।

सलमान की ज़िंदगी में सबसे पहले संगीता बिजलानी, फिर सोमी अली, ऐश्वर्या राय, कैटरीना कैफ आईं। लेकिन सबने सलमान को एक न एक मोड़ पर छोड़ दिया। हालांकि, इसके लिए सलमान का व्यवहार भी कहीं न कहीं जिम्मेदार रहा।

ख़ैर सलमान को चाहने वालों के लिए आज का दिन कोई खुशखबरी लेकर आए। कहा जा रहा है कि बर्थ-डे के दिन सलमान गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर के साथ अपने रिश्ते को जगजाहिर करने वाले हैं।

इस खबर के आते ही सबके दिमाग में ये ही सवाल उठ रहा है कि क्या सचमुच लूलिया फाइनली दबंग खान को शादी के बंधन में बांध पाएगी या उनका हाल भी सल्लू मियां की बाकी की दस एक्स गर्लफ्रेंड की तरह होगा।

सलमान को सबसे पहले सात जन्म के बंधन में बांधने की कोशिश की थी संगीता बिजलानी ने। मिस इंडिया का खिताब जीतने के बाद संगीता ने कुछ फ़िल्मों में काम किया। इस दौरान सलमान की बहन अलवीरा अपने भाई और अपनी दोस्त संगीता को करीब लाई।

बात शादी तक पहुंची कार्ड भी छप गए। लेकिन फिर संगीता ने सलमान को किसी और के साथ पकड़ लिया। जिसके बाद ये रिश्ता टूट गया। हालांकि, सलमान और संगीता आज भी काफी अच्छे दोस्त हैं।

संगीता के बाद इस ऑनस्क्रीन प्रेम की लाइफ में आई सोमी अली। 19 साल की इस बाला पर सलमान का दिल तो आ गया लेकिन दबंग खान की शराब की लत और मारपीट से तंग आकर सोमी ने इस लव स्टोरी का जल्द ही दी एंड कर दिया।

कई सालों तक छोटे-मोटे अफेयर्स में रहने के बाद सलमान की ज़िंदगी में आईं ऐश्वर्या राय। मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या और सलमान की प्रेमकहानी 'हम दिल दे चुके सनम' सेट पर शुरू हुई। लेकिन सलमान का ऑब्सेसिव बिहेवियर इस रिश्ते के टूटने का कारण बना। वर्ष 2002 में यह दोनों अलग हो गए। इनकी प्रेम कहानी इतनी ख़बरों में नहीं रही, जितनी इनकी ब्रेकअप की कहानी रही।

ऐश के दूर जाने के बाद सलमान ढूंढ कर लाए स्नेहा उल्लाल को, जो काफी हद तक ऐश्वर्या जैसी लगती थी। 2005 में आई इन दोनों की फ़िल्म 'लक्की' बुरी तरह फ्लॉप रही। कहा जाता है कि स्नेहा के साथ भी सलमान अफेयर था, जो फ़िल्म के बाद ख़त्म हो गया।

स्नेहा के बाद दबंग खान का दिल आया 'बूम गर्ल' कटरीना कैफ पर। कहा यही जाता है कि कटरीना को बुलंदियों पर पहुंचाने वाले सलमान ही थे। हालांकि, कुछ ही समय में कटरीना भी सलमान के गुस्से का शिकार होने लगीं और फिर रणबीर कपूर से नजदीकियां बढ़ते ही इस हसीना ने सल्लू मियां को अलविदा कह दिया।

कटरीना से ब्रेक अप के बाद भी सलमान की जिन्दगी में लड़कियों की एंट्री नहीं रूकी। जर्मन ब्यूटी क्लाडिया सिएस्ला से लेकर कटरीना की लुक अलाइक जरीन खान, डेजी शाह, महक चहल जैसी हसीनाएं सलमान की लाइफ में जितनी तेजी से आईं, उतनी ही तेजी से गायब भी हो गईं।

अब इस बेचलर का दिल आकर अटका है रोमन ब्यूटी लूलिया वंतूर पर। इन दोनों को कई फैमली फंक्शन्स में भी साथ देखा जा चुका है। कहा तो ये भी जाता है कि सलमान ने अर्पिता की शादी में लूलिया को 'माय गर्ल' कहकर मिलवाया था।

खबरें तो ये भी थी कि इन दोनों ने गुपचुप तरीके से सगाई भी कर ली है। हालांकि, इस खबर को सलमान की लाड़ली बहन अर्पिता ने पूरी तरह गलत बताया था। अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या ये रोमानियाई सुंदरी मिसेज़ सलमान खान बनती हैं या फिर एक अफेयर ही रह जाती हैं।


बॉयोग्राफ़ी का इंतज़ार

खैर, सलमान और उनकी ज़िंदगी को करीब से जानने के लिए आज उनकी बॉयोग्राफी भी लॉन्च हो रही है। 'बीइंग ह् यू मन' नाम की इस किताब को एबीपी के पत्रकार जसीम ख़ान ने लिखा है और पेंगुइन पब्लिकेशन से यह प्रकाशित है। बाकी की और बातें जानने के लिए पढ़िएगा बीइंग सलमान।

संबंधित ख़बर
आगे अब गायक नील कहिए जनाब!