रानी - आदित्य के घर आई 'आदिरा'

जिस ख़बर को बॉलीवुड का बेसब्री से इंतज़ार था, वो आख़िरकार आ ही गई। यश राज फ़िल्म्स के कर्ताधर्ता आदित्य चोपड़ा के घर नन्हीं परी की किलकारियां गूंज उठीं। आदित्य की पत्नी और अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने 9 दिसंबर की सुबह ब्रीच कैंड अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया। जन्म देने के साथ ही उसका नामकरण भी हो गया। आदित्य का 'आदी' और रानी के 'रा' से बच्ची का नाम 'आदिरा' रखा गया।

अभिनेत्री रानी मुखर्जी और निर्माता-निर्देशक आदित्य चोपड़ा।
मुंबई। अभिनेत्री रानी मुखर्जी और निर्माता निर्देशक आदित्य चोपड़ा अब माता-पिता बन गए हैं। रानी ने बुधवार सुबह ब्रीच कैंडी अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया।

यशराज फ़िल्म्स की ओर से जारी अाधिकारी वक्तव्य में बताया गया कि बुधवार की सुबह रानी मुखर्जी ने सुंदर स्वस्थ बेटी को जन्म दिया है। इसका नाम 'आदिरा' रखा गया है।

नाम से ज़ाहिर होता है कि आदित्य और रानी के नाम के शुरुआती अक्षरों को मिलाकर बच्ची का नाम रखा गया है। बच्ची के जन्म के बाद रानी ने कहा है, 'मैं अपने सभी शुभचिंतकों और प्रशंसकों को धन्यवाद देना चाहूंगी।

आज भगवान ने हमें आदिरा के रूप में बेहतरीन तोहफा दिया है। हम अपने दोस्तों और शुभचिंतकों को उनके सहयोग और आशीर्वाद के लिए तहेदिल से धन्यवाद देते हैं। आदिरा के आने से हमारी जिंदगी में नया अध्याय शुरू हुआ है।

ग़ौरतलब है कि रानी ने वर्ष 2014 में फ़िल्म निर्माता-निर्देशक आदित्य चोपड़ा से विवाह किया था। आदित्य की यह दूसरी शादी है, जबकि रानी की पहली। इससे पहले आदित्य पायल खन्ना के साथ विवाह बंधन में बंधे थे। पायल से आदित्य का तलाक़ वर्ष 2009 में हो गया था।

आदि- रानी को ट्विटर पर शुभकामनाएं

बच्ची के जन्म की ख़बर आते ही सोशन नेटवर्किंग साइट पर भूचाल आ गया। दोनों को शुभकामनाएं मिलने लगीं। इस कड़ी में सबसे पहले अभिनेता ऋषि कपूर का नाम आता है। उन्होंने अपने ट्वीट में दोनों को शुभकामनाएं दीं।

रानी - आदित्य को ऋषि कपूर का शुभकामनाएं ट्वीट


यश राज फ़िल्म्स के ऑफ़िशियल अकाउंट से भी ट्वीट कर इस खबर की पुष्टि की गई।

यश राज फ़िल्म्स के ऑफ़िशियल अकाउंट से भी ट्वीट

इसके बाद अभिनेत्री परीणिती चोपड़ा और फ़िल्म समीक्षक तरण आदर्श ने भी ट्वीट किए।

परीणिती चोपड़ा का शुभकामनाएं ट्वीट
रानी - आदित्य को तरण आदर्श का शुभकामनाएं ट्वीट

आगे बिग बॉस 9: ऋषभ को प्यार, मंदना पर वार