बिग बॉस 9: ऋषभ को प्यार, मंदना पर वार

बिग बॉस के 9 वें सीज़न की शुरुआत बेहद सुस्त रही, लेकिन अब बिग बॉस की गाड़ी ने रफ़्तार पकड़ ली है। अब घर में प्रतियोगी मुखर होकर अपना पक्ष रख रहे हैं, तो कोई अंखिया लड़ा रहा है। इस सीज़न में अब तक का सबसे हॉट एपीसोड बुधवार को प्रसारित होगा। आज के एपीसोड में बिग बॉस का बंगला भूत बंगला बना है और प्रतियोगी की एक टीम भूतों की और दूसरी इंसानों की टोली में नज़र आएगी। जहां भूत इंसानों को करेंगे परेशान और इंसानों की होगी पूरी कोशिश इन भूतों को नज़र अंदाज करने की। टास्क की विजेता टीम कौन होगी, यह तो वक्त ही बताएगा। फिलहाल हम आपको बता रहे हैं कि आज आप क्या देखेंगे खा़स ....

बिग बॉस का घर बना भूत बंगला
मुंबई। 'बिग बॉस' का घर अब 'भूत बंगला' बन गया है। अरे सब कुछ ठीक है। दरअसल, लक्ज़री बजट के लिए बिग बॉस ने घरवालों को ख़ास टास्क दिया है। इस टास्क में घर के सदस्यों को दो ग्रुपों में बांट दिया गया है।

एक ग्रुप जहां भूतों की टोली में तब्दील है, तो दूसरी इंसानों की टोली में रहने दिया गया है। अब भूतों की टोली इंसानों का ध्यान अपनी ओर खींचने की कोशिश करेंगे और इंसानों को भूतों पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देना है।

इस मज़ेदार टास्क में प्रतियोगियों का पारा कभी उतरा, तो कभी चढ़ा। इसी बीच दो नए वाइल्ड कार्ड इंट्री में आई नोरा और गिज़ेल के भी नए रंग दिखे। जहां नोरा ऋषभ और प्रिंस से प्यार के पींगे बढ़ाते नज़र आएंगी, वहीं गिज़ेल, रोशेल और प्रिया पर बरसती हुई दिखेंगी।

भूत बने किश्वर, गिजेल, कवलजीत, प्रिया और सुयश इंसान बने मंदना, रोशेल, ऋषभ, प्रिंस और नोरा को डराते नज़र आएंगे। इस टास्क में संचालक की भूमिका में कीथ होंगे।

गर्म हुईं गिज़ेल

गिज़ेल ठुकराल कीथ से रोशेल की शिकायत करते हुए।

गिज़ेल को घर में आए एक या दो दिन ही हुए हैं। इस छोटे अरसे में उन्होंने यह बता दिया है कि एक तो वो कमज़ोर खिलाड़ी नहीं है और दूसरी वो कुछ ज़्यादा ही गर्म हैं ... :)

नोरा और रोशेल गार्डन में बैठ कर गिज़ेल के बारे में चर्चा कर रही थीं, तभी रोशेल ने जोर से चिल्ला कर बोला कि 'घर में एक और मंदना आ गई है।' इस बात को सुनने के बाद गिज़ेल अपना आपा खोते हुए लड़ाई पर उतर आती हैं.साथ ही रोशेल से कहती हैं कि मैं मंदना नहीं हूं, गिज़ेल हूं गिज़ेल। मैं खुद हूं, जो तुम रोशेल कभी नहीं हो सकती।

रोशेल पर नकली होने का आरोप लगाते हुए गिज़ेल कहती हैं कि तुम दूसरों की नकल कर उनके जैसा बनने का दिखावा करती हो।

हालांकि, गिज़ेल के इस आरोप को चुपचाप रोशेल बिना प्रतिक्रिया दिए हुए सुनती रहीं। लेकिन गिज़ेल चुप रहने वालों में से नहीं हैं, उन्होंने रोशेल की शिक़ायत कीथ से जाकर की और ताकीद भी दी कि रोशेल को हद में रहने को कहा जाए। गिज़ेल सिर्फ़ रोशेल से नहीं भिंडी बल्कि उनकी झड़प प्रिया से भी हो गई।

किश्वर-मंदना की तक़रार

मंदना काे किश्वर परेशान करते हुए

बीते कुछ दिनों से किश्वर और मंदना की दूरियां मिटती हुई दिख रही थी, लेकिन इस भूत बंगला के टास्क ने दोनों के रिश्तों में फिर दरार पैदा कर दी।

भूत बनी किश्वर मंदना के पीछे ही पड़ गईं उनका ध्यान भटकाने और उनको भड़काने की नियत से उनके बाल खींचन लगी। कुछ देर बाद जब मंदना बर्तन साफ ​​कर रही थीं, तो किश्वर ने उनका हेयर बैंड खीचा और उनके बालों को बुरी तरह उलझाने लगीं। 

काफी देर तक बर्दाश्त करने के बाद मंदना ने किश्वर को बिना कुछ बोले धक्का दे दिया। इस बात को लेकर किश्वर कीथ के पास नियमों का उल्लंघन करने का दोष लगाया।

इसी बीच जब मंदना अपने टीम के अन्य सदस्य से कह रही थीं कि किश्वर ग़लत कर रही हैं, तो किश्वर ने चिल्लाते हुए कहा कि पीठ के पीछे बोलने से बेहतर है मुंह पर बोलो। अब इस बात पर मंदना की प्रतिक्रिया तो एपीसोड देखने के बाद ही पता चलेगा।

पिलो फाइट-बेली डांस

नोरा, प्रिंस और किश्वर में हो रही पिलो फाइट

घर में सिर्फ़ तक़रार ही नहीं हुई, बल्कि मस्ती भी हुआ। नोरा, प्रिंस और किश्वर के बीच पिलो फाइट भी हुई। प्रिंस को नोरा के क़रीब जाते हुए देख कर ऋषभ के मन में जलन तो ज़रूर हो रही होगी। लेकिन नोरा ने तो सलमान से कहा था कि वो प्रिंस और ऋषभ को प्यार देने ही जा रही हैं। खै़र, प्रिंस और नोरा को करीब जाते देख कर ऋषभ के सीने में दर्द तो उठा ही होगा।

लेकिन नोरा तो नोरा ही हैं, दोनों दिल फेंक आशिकों के दिलों को फतेह करने आई हैं, जिसकी कोशिशें भी दिख रही हैं। जहां प्रिंस के साथ पिलो फाइट की, वहीं ऋषभ को रिझाने के लिए बेली डांस भी किया।

नोरा की अदाओं को ऋषभ भी इस अंदाज से देख रहे थे, मानो उनका दिल ये गया कि वो गया। कभी आंखों को बंद कर, तो कभी सीने पर हाथ रख कर। आह, उफ की सी आवाज़ निकल रही है। तो नोरा का दिल किस बांके पर आता है। कैसे ऋषभ नोरा का ध्यान खींचते हैं और प्रिंस के साथ ऋषभ का समीकरण कहां जाता है, देखिए एपीसोड में।

संबंधित ख़बरें