ऋतिक रोशन से पहले ये सितारे भी 'हॉलीवुड' आजमा चुके हैं किस्मत

ख़बरें हैं कि ऋतिक रोशन हॉलीवुड की डगर पकड़ने वाले हैं। कैलिफोर्निया के गेर्श एजेंसी द्वारा उनको साइन करने की ख़बरें हैं। ऋतिक के मैनेजर ने इस ख़बर पर पुष्टि की मुहर भी लगा दी है। वैसे ऋतिक से पहले और भी बॉलीवुड एक्टर्स हैं, जिन्होंने हॉलीवुड में अच्छा-खासा काम किया है। बॉलीवुड से हॉलीवुड जाने वाले कलाकारों के लीग में ऋतिक भी शामिल हो गए हैं।

hrithik roshan going to debut in hollywood
'ग्रीक गॉड' के नाम से मशहूर ऋतिक रोशन अब इंटरनेशनल मीडिया की आंखों में छा गए हैं। ख़बरें हैं कि कैलिफोर्निया की गेश एजेंसी ने ऋतिक को साइन किया है। अब ऋतिक को यह एजेंसी हॉलीवुड में रिप्रजेंट करने वाली है।

ऋतिक से जुड़ी इन ख़बरों पर उनकी मैनेजर अमृता ने पुष्टि की मुहर लगा दी है। अमृता ने एक अंग्रेजी डेली को बताया कि ऋतिक बीते 20 साल से इंडियन सिनेमा को नए जॉनर, नए स्टोरी कांसेप्ट और अच्छी तरह से कहानी बताने में मदद कर रहे हैं। यही सब अब वो ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर करने जा रहे हैं। इस बात से वो काफी उत्साहित हैं। अब वो दुनिया के अन्य हिस्सों और कहानियों के वो पेश करेंगे। 

अपनी बात में आगे कहती हैं कि हमारा टार्गेट इंडिया को आगे रखना है। नए मार्किट में क्रिएटर्स को आगे लाने में मदद करना है, जो पहले उनके लिए उपलब्ध नहीं था। गेर्श के साथ पार्टनरशिप में हम अब ऋतिक की महत्वाकांक्षी दृष्टि को दुनिया भर में ले जाएंगे। 

अब ऋतिक हॉलीवुड में अपनी नई पारी शुरू करने जा रहे हैं, लेकिन उनसे पहले भी कई एक्टर्स ने हॉलीवुड में अपना परचम फहराया है। आइए डालते हैं उन पर एक नज़र। 

ऐश्वर्या राय बच्चन

ऐश्वर्या राय बच्चन ने बॉलीवुड के अलावा हॉलीवुड फिल्मों में भी अपनी छाप छोड़ी है। उन्होंने हॉलीवुड में 'मिस्ट्रेस ऑफ स्पाइसेस', 'पिंक पैंथर 2', 'प्रोवोक्ड' और 'द लास्ट लीजन' सरीखी फिल्मों में काम किया है। 

दीपिका पादुकोण

वैसे तो दीपिका भी बॉलीवुड से हॉलीवुड का सफर तय करने वालें कलाकारों में हैं, लेकिन उनके खाते में सिर्फ एक ही हॉलीवुड फिल्म है। बता दें फिल्म 'ट्रिपल एक्स: रिटर्न ऑफ जेंडर केज' में दीपिका पादुकोण विन डीजल के साथ नजर आईं थी। 

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' अब हॉलीवुड की 'बहुरानी' बन गई हैं। प्रियंका ने सबसे पहले 'क्वांटिको' नाम की सीरीज़ से लोगों का ध्यान खींचा। फिर वो 'इजंट इट रोमांटिक' और 'बेवॉच' सरीखी फिल्मों में नज़र आईं। 

अमिताभ बच्चन

महानायक अमिताभ बच्चन भी हॉलीवुड फिल्म में नज़र आ चुके हैं। लियोनार्डो डिकेप्रियो के साथ फिल्म 'द ग्रेट गेट्सबाय' में अमिताभ बच्चन ने काम किया था। यह फिल्म 2003 में रिलीज हुई थी।

इरफान खान

इरफान खान ने हॉलीवुड में जमकर काम किया है। उनकी हॉलीवुड फिल्मों में 'द नेमसेक', 'द वॉरियर', 'जुरासिक वर्ल्ड', 'लाइफ ऑफ पाय' और 'इनफर्नो' आदि के नाम शामिल हैं। 

ओम पुरी

अभिनेता ओम पुरी ने भी कई हॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। 'सिटी ऑफ जॉय', 'द घोस्ट एंड द डार्कनेस', 'ईस्ट इज ईस्ट' और 'चार्ली विल्संस वॉर' आदि उनकी मुख्य फिल्मों में गिनी जाती हैं। 

नसीरुद्दीन शाह

नसीरुद्दीन शाह भी 'द मॉनसून वेडिंग', 'द लीग ऑफ एक्स्ट्राऑर्डेनरी जेंटलमैन' और 'द ग्रेट न्यू वंडरफुल' नाम की हॉलीवुड फिल्मों में नज़र आ चुके हैं। 

रणदीप हुड्डा

जल्दी ही रणदीप हुड्डा भी अपना हॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। वो नेटफ्लिक्स फिल्म 'एक्सट्रैक्शन' के जरिये हॉलीवुड में एंट्री ले रहे हैं। हालांकि, इस फिल्म में क्रिस हेम्सवर्थ मुख्य भूमिका में हैं। वहीं 'एक्सट्रैक्शन नजर' को 'एवेंजर्स एंडगेम' फेम रुसो ब्रदर्स की जोड़ी में से एक जो रूसो ने लिखा है।