'रामायण' में 'कुंभकरण' का सीन आते ही सोशल मीडिया पर हुआ ट्रेंड

रामानंद सागर की 'रामायण' में जैसे ही 'कुंभकरण' के किरदार की एंट्री हुए सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा। इन दिनों 'रामायण' हर आए दिन किसी न किसी वजह से ट्रेंड कर रहा है। कुछ दिनों पहले 'समुद्र देव' बने असलम खान भी ट्रेंड कर रहे थे। 

actor nalin dave in 'Ramayana' as 'kumbhakaran'
कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे की वजह से देशभर में लॉकडाउन है। ऐसे में लोगों के मनोरंजन के लिए पब्लिक डिमांड पर प्रसार भारती ने अस्सी-नब्बे के दशक के मशहूर धारावाहिकों का दोबारा प्रसारण कर दिया है। 

उन धारावाहिकों में 'रामायण' ने काफी सुर्खियां बटोर रखी हैं। कभी इसके किसी किरदार, तो कभी कलाकार, या फिर कई बार इसके किसी प्रसंग पर सोशल मीडिया में जमकर चर्चा होती है। 

बता दें कि रामानंद सागर ने हिन्दू महाकाव्य 'रामचरित मानस' पर आधारित धारावाहिक 'रामायण' का निर्माण किया था, जिसमें 'राम' अरुण गोविल, 'सीता' दीपिका चिखलिया, 'लक्ष्मण' सुनील लहरी, 'रावण' अरविंद त्रिवेदी, 'हनुमान' दारा सिंह बने थे, जबकि 'कुंभकरण' का किरदार नलिन दवे ने निभाया था।

आज 'रामायण' में 'कुंभकरण' की एंट्री हुई। 'कुंभकरण', 'रावण' का भाई है, जो छह महीने तक सोता था। अब उसी 'कुंभकरण' को नींद उठाने के लिए सभी ढोल-नगाड़े बज रहे हैं, ताकि उसकी नींद खुल जाए। बस फिर क्या था यूजर्स इस पर मजेदार कमेंट्स करने लगे।

एक लिखता है, 'जब रामायण में आपका पसंदीदा किरदार दिखे। कुंभकरण- जो सोने के लिए प्रेरित करता है।'


वहीं दूसरे मे मीम बनाते हुए लिखा- 'जब रामायण का लीजेंड पर्दे पर दिखे।' 


एक अन्य ने लिखा- 'इंतजार खत्म हुआ।'

एक ने लिखा है, 'लोग लॉकडाउन खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं लेकिन मुझे कुंभकरण के जागने का इंतजार है।' 

एक यूजर तो खुद के भीतर 'कुंभकरण' होने की बात लिखता है, 'आज मैंने रामायण में वो किरदार देखा जो मुझमें आज भी जिंदा है पर हमेशा सोया रहता है।'

एक ट्विटराती ने कमेंट किया है, 'कुंभकरण को सही वरदान मिला है।'

नहीं रहे 'कुंभकरण' नलिन दवे

नलिन दवे ने थिएटर की दुनिया से अपने करियर की शुरुआत की थी। बहुत सी गुजराती फिल्मों में भी काम किया। 'रामायण' के 'रावण' अरविंद त्रिवेदी के साथ उन्होंने कई गुजराती फिल्मों में अपने अभिनय का जौहर दिखाया, लेकिन 50 साल की उम्र में ही नलिन दवे का निधन हो गया। साल 1989 में आई फिल्म 'आपकी सजा' इनके करियर की आखिरी फिल्म रही। साल 1990 में इनका निधन हो गया। 

संबंधित ख़बरें