सलमान खान ने ट्विस्ट के साथ शेयर किया 'मैंने प्यार किया' का वीडियो

सलमान खान ने अपनी फिल्म 'मैंने प्यार किया' की एक छोटा-सा वीडियो क्लिप शेयर किया है, जिसे उन्होंने एक मज़ेदार ट्विस्ट दिया है। सलमान की इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लोग काफी पसंद कर रहे हैं। 

salman khan insta video of 'Maine Pyar kiya' then and now
लॉकडाउन में सितारे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गए हैं। खुद को लेकर हर अपडेट अपने फैन्स से शेयर कर रहे हैं। इन कलाकारों में सलमान खान भी शामिल हैं। 

सलमान इन दिनों अपने पनवेल स्थित फॉर्म हाउस में हैं। जहां पर वो कभी घोड़ों को घास खिलाते दिख रहे हैं, तो कभी घुड़सवारी करते नज़र आ रहे हैं। 

साथ लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक करने के लिए और लॉकडाउन को फॉलो करने की भी अपील कर रहे हैं। 

इसी कड़ी में सलमान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो अपलोड किया है, जिसमें 'मैंने प्यार किया' की एक क्लिप है और इसमें छोटा-सा ट्विस्ट भी दिया गया है। 

दरअसल, सलमान ने लोगों को जागरूक करने के लिए इस वीडियो को बनाया है। इस वीडियो को शेयर कर उन्होंने लिखा है, 'यदि 'मैंने प्यार किया' फिल्म अब रिलीज होती... तो हैपी ईस्टर स्वस्थ रहे मजबूत रहें।'


सलमान ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें फिल्म 'मैंने प्यार किया' का जो सीन है, उसमें भाग्यश्री एक शीशे पर अपने प्यार का प्रतीक चुंबन छोड़ जाता हैं और कहती हैं कि प्रेम तुम्हारे सवालों का जवाब शायद मैं नहीं हूं। प्यार की निशानी को अपने हाथों से मिटा देना। मैं हिम्मत नहीं जुा पाई...। यह तब की कहानी है।

अब की कहानी में सेट वही है, शीशा है, चुंबन है, लेकिन सलमान इस बार बदले-बदले से हैं। जहां पिछली बार वो इमोशनल हो जाते हैं, वहीं इस बार उस प्यार की निशानी 'चुंबन' को कपड़े से पोछ कर चल देते हैं।

सलमान खान की साल 1989 में आई फिल्म 'मैंने प्यार किया' ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता पाई थी। फिल्म में सलमान खान के साथ भाग्यश्री की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। 

सलमान के इस वीडियो पर फैन्स से लेकर सेलिब्रिटी भी अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

बता दें कि हाल ही में सलमान खान ने शब-ए-बारात के दौरान लॉकडाउन का पालन करने वालों की सराहना की थी, उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर की, जिसमें अपने फैंस से कहा कि स्थिति की गंभीरता को समझने के लिए आपका धन्यवाद।

वहीं सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें, तो जल्द ही फिल्म 'राधे- योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' में नजर आने वाले हैं। पहले यह फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन महामारी के कारण फिल्म की रिलीज डेट को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

संबंधित ख़बरें