'लक्ष्मण' सुनील लहरी को फैन्स कहने लगे मोनोलॉग का मास्टर

कार्तिक आर्यन के बाद रामानंद सागर की 'रामायण' में 'लक्ष्मण' बने सुनील लहरी के मोनोलॉग के लोग दीवाने हो गए। हाल ही में 'उत्तर रामायण' के एक एपिसोड में 'लक्ष्मण' ने 'सीता' के पक्ष में एक मोनोलॉग सीक्वेंस किया, जिसकी काफी तारीफें हो रही हैं। 

sunil lahari is master of monologue
इन दिनों टीवी पर 'रामायण' के बाद 'उत्तर रामायण' प्रसारित किया जा रहा है। 'रामायण' के दोबारा टेलीकास्ट की वजह से कलाकारों की लोग खोजबीन करने में जुट गए हैं। कोई गूगल कर रहा है, तो कोई उनको सोशल मीडिया पर तलाश रहा है। 

ख़ैर, अब 'रामायण' के अधिकतर कलाकार सक्रिय हो गए हैं और जो सोशल मीडिया पर नहीं थे, वो भी आ चुके हैं। इन कलाकारों में राम, सीता, लक्ष्मण और रावण को लेकर लोगों में काफी दिलचस्पी है। वहीं 'लक्ष्मण' की 'स्माइल' को लेकर सोशल मीडिया पर काफी हंगामा मंचा था। दरअसल, 'लक्ष्मण' बने सुनील लहरी की मुस्कुराहट पर लोग फिदा गए हैं और उनकी काफी तारीफें भी कर रहे हैं। 

वहीं हाल ही में 'उत्तर रामायण' के एक एपिसोड में 'लक्ष्मण', 'सीता' का पक्ष लेते हुए एक गुस्से में तमतमाया एक लंबा मोनोलॉग बोलते हैं। इस सीन में वो 'सीता' की सत्यता और पवित्रता 'राम' के सामने रखते हैं। 'सीता' द्वारा 'राम' के लिए किये गए त्याग के बारे में बोलते हैं।

अब एपिसोड के इस मोनोलॉग सीक्वेंस को देखने के बाद इंटरनेट पर सुनील लहरी छा गए। लोग उनकी तुलना कार्तिक आर्यन से करने लगे। बता दें कि कार्तिक आर्यन अपने लंबे-लंबे मोनोलॉग की वजह से ज्यादा पॉपुलर हैं। कार्तिक को फैंस मोनोलॉग का मास्टर मानते हैं।

वहीं 'लक्ष्मण' के मोनोलॉग को देखने के बाद फैन्स सुनील लहरी को मोनोलॉग का मास्टर कहने लगे हैं। सोशल मीडिया यूज़र्स का कहना है कि नील लहरी मोनोलॉग बोलने में कार्तिक से ज्यादा एक्सपर्ट हैं। 

कार्तिक का इस पर क्या रिएक्शन आता है, वो देखने वाली बात होगी। वहीं बात करें सुनील लहरी की तो, 'रामायण' के दूरदर्शन पर फिर से टेलीकास्ट होने की वजह से वे भी चर्चा में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर लोग सुनील लहरी की एक्टिंग, लुक्स, एनर्जी और स्माइल के दीवाने हो गए हैं। बता दें कि सुनील ने अपने करियर में कई फिल्मों में भी काम किया है।

संबंधित ख़बरें
'रामायण' का 'रावण' शूटिंग के दौरान करता था 'उपवास'