भाग्यश्री कर रही हैं कमबैक, प्रभास के साथ आएंगी नज़र

भाग्यश्री अपने कमबैक में पूरी तरह जुट चुकी हैं। फिलहाल कुछ स्क्रिप्ट उन्होंने फाइनल की हैं, तो वहीं कुछेक फिल्में भी साइन कर चुकी हैं। इनमें से एक फिल्म में वो 'बाहुबली' प्रभास के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगी। 

Bhagyashree comback on silver screen with prabhas
राजश्री प्रोडक्शन की साल 1989 में आई फिल्म 'मैंने प्यार किया' से सिने करियर शुरू करने वाली भाग्यश्री अपने कमबैक की तैयारियों में जुट चुकी हैं। कुछ फिल्में साइन कर चुकी हैं, तो कुछ स्क्रिप्ट्स को वो फाइनल कर चुकी हैं। 

भाग्यश्री सिल्वर स्क्रीन पर अपनी दूसरी पारी खेलने की तैयारियों में जुट गई हैं। एक वेब पोर्टल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, भाग्यश्री ने कहा, 'मैं स्क्रिप्ट पढ़ रही हूं और वास्तव में काम करना शुरू कर दिया है। मेरी एक फिल्म प्रभास के साथ है। अभी तक फिल्म का नाम अनाउंस नहीं हुआ है। लॉकडाउन से कुछ समय पहले मैंने शूटिंग शुरू की थी। यह कापी दिलचस्प किरदार है। इसके लिए मैंने अलग-अलग स्किल सीखी।'

बता दें कि फिल्म 'मैंने प्यार किया' में भाग्यश्री, सलमान खान के अपोज़िट नज़र आई थीं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। सलमान के साथ भाग्यश्री भी रातोंरात स्टार बन गई। इसके तुरंत बाद ही उन्होंने साल 1990 में कारोबारी हिमालय दासानी ने शादी कर ली। 

इसके बाद भाग्यश्री ने बॉलीवुड में पति हिमायल के साथ कई फिल्मों में काम किया है। हालांकि सभी फिल्में बुरी तरह से फ्लॉप हुईं। फिर भाग्य इंडस्ट्री से गायब हो गई थीं। भाग्यश्री दो बच्चे बेटा अभिमन्यु और बेटी अवंतिका हैं। 

भाग्यश्री ने यह भी बताया कि अभिमन्यु और अवंतिका ने ही उन्हें अभिनय में वापसी करने के लिए प्रेरित किया। वे जानते थे कि भाग्यश्री को यह काम बहुत खुशी देता है। भाग्यश्री हिंदी फिल्मों से भले ही दूर हो गई थीं, लेकिन बीच-बीच में वह कन्नड़, तेलुगू, मराठी और भोजपुरी फिल्मों में काम करती रहीं। 

वहीं भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु भी अपनी सिने करियर शुरू कर चुके हैं। उनकी पहली फिल्म 'मर्द को दर्द नहीं होता' है को काफी पसंद किया गया। वहीं अब शर्ली सेतिया और शिल्पा शेट्टी के साथ फिल्म 'निकम्मा' में नजर आएंगे।

टिप्पणियाँ