श्रीदेवी को 'बाज़ीगर' से कर दिया गया था रिप्लेस, यह था कारण

शाहरुख खान, काजोल, शिल्पा शेट्टी स्टारर अब्बास-मस्तान की फिल्म 'बाज़ीगर' से श्रीदेवी को रिप्लेस किया गया था। दरअसल, मेकर्स का मानना था कि श्रीदेवी की वजह से शाहरुख खान का किरदार ओवरशैडो हो जाएगा। 

Sridevi replaced from SRK's 'baazigar'
फिल्म 'बाज़ीगर' शाहरुख खान के साथ काजोल और शिल्पा शेट्टी के करियर में एक अलग स्थान रखता है। फिल्म में शाहरुख नेगेटिव कैरेक्टर में दिखाई दिए थे। साल 1993 में आई इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। 

अब्बास-मस्तान के निर्देशन में बनी इस फिल्म को न सिर्फ क्रिटिक्स ने पसंद किया, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी इसने कोहराम मचाया था। शाहरुख खान के साथ शिल्पा शेट्टी और काजोल की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था, लेकिन कम लोगों को पता है कि पहले मेकर्स फिल्म में श्रीदेवी को कास्ट करना चाहते थे। 

दरअसल, अब्बास-मस्तान की पहली पसंद श्रीदेवी थीं और उनको फिल्म में दोहरी भूमिका में लेना चाहते थे। इस बारे में श्रेदेवी से मुलाकात भी हुई, लेकिन फाइनल होने से ऐन पहले निर्देशक जोड़ी को लगा कि श्रीदेवी की वजह से शाहरुख खान का कैरेक्टर ओवरशैडो हो जाएगा। ऐसे में नई हीरोइन्स को फिल्म में कास्ट करना ही सही रहेगा। इस वजह से श्रीदेवी को रिप्लेस करना पड़ा। 

फिर श्रीदेवी के डबल रोल की जगह कालोज और शिल्पा शेट्टी को सिलेक्ट किया गया। फिल्म 'बाज़ीगर' में शिल्पा शेट्टी और काजोल दोनों ने ही शाहरुख खान के साथ रोमांस किया था। तीनों ही कलाकारों को फिल्म में काफी पसंद किया गया था। 

हालांकि, श्रीदेवी और शाहरुख खान की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर फिल्म 'आर्मी' में नज़र आई, जिसमें शाहरुख खान का किरदार काफी कम समय के लिए फिल्म में था। वहीं श्रीदेवी, शाहरुख खान की फिल्म 'ज़ीरो' में नज़र आईं।

संबंधित ख़बरें

टिप्पणियाँ