सलमान खान का फैन्स से अपील, सुशांत सिंह राजपूत के फैन्स-फैमिली का सहारा बनें

सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिये अपने फैन्स से अपील की है कि वो इस मुश्किल घड़ी में सुशांत सिंह राजपूत के परिवार और फैन्स का सहारा बनें। गलत भाषा का इस्तेमाल न करें। भावनाओं को समझने की कोशिश करें। 

Salman Khan urges fans to support sushant singh rajput fans and family in this difficult time
सुशांत सिंह राजपूत के निधन से न सिर्फ उनका परिवार, बल्कि उनके फैन्स भी गहरे दुख में हैं। इसी बीच बॉलीवुड में नेपोटिज़्म जैसा मुद्दा एक बार फिर से गहराने लगा है। कई सितारों को लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। 

इस ट्रोलिंग से आजिज़ आकर कुछ ने ट्विटर को अलविदा कह दिया है। इन सितारों में सोनाक्षी सिन्हा, साकीब सलीम, इकबाल जहीर और आयुष शर्मा मुख्य हैं। वहीं सलमान खान को भी काफी निशाना बनाया जा रहा है। बायकॉट सलमान खान ट्रेंड कर रहा है। करण जौहर, आलिया भट्ट, यशराज फिल्म्स, साजिद नाडियडवाला और एकता कपूर को सुशांत की मृत्यु का जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। 

इसी बीच सलमान खान ने शनिवार देर रात अपने ट्विटर से अपने फैन्स से एक दिल छूने वाली अपील की है। उन्होंने अपने फैन्स से सुशांत की फैमिली और फैन्स के साथ खड़े होने की अपील की है। 

अपने ट्वीट में सलमान खान लिखते हैं, 'मैं अपने सभी फैंस से गुजारिश करता हूं कि वो सुशांत के फैंस के साथ खड़े रहे और ग़लत भाषा का इस्तेमाल ना करें। भावनाओं को समझने की कोशिश करें। इस मुश्किल समय में सुशांत के परिवार का सहारा बने। किसी अपने का चले जाना बहुत दुख देने वाला होता है।'


सुशांत के निधन के बाद से सलमान खान को हर तरफ से दोषी ठहराया जा रहा है। 'दबंग' निर्देशक अभिनव कश्यप ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल लिया है, तो कुछ दिनों पहले सोनू निगम ने भी सलमान खान पर इशारों इशारों में करियर बर्बाद करने का आरोप लगाया है। 

बता दें 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत ने अपने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। फिलहाल उनकी मृत्यु के असल वजहों की पड़ताल जारी है। हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। ताज़ा जानकारी के मुताबिक कथिथ गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती का लाय डिटेक्टर टेस्ट होने की संभावना है। अभी तक तकरीबन 15 लोगों के बयान रिकॉर्ड किए जा चुके हैं।

संबंधित ख़बरें

टिप्पणियाँ