सोनम कपूर ने मुंबई पुलिस के लिए अपने फैन्स से की ख़ास अपील

सोनम कपूर आहूजा ने मुंबई पुलिस के लिए लोगों से मास्क दान देने की अपील की है। अपने सोशल मीडिया अकाउंट से उन्होंने एक पोस्टर शेयर कर लोगों से कहा कि मुंबई पुलिस को एन-95 मास्क देने के लिए तीन सौ रुपए का दान करें। इससे आप एक अधिकारी की तीन महीने के लिए रक्षा कर सकते हैं। 

Sonam kapoor appeal her fans to donate mask to mumbai Police
सोनम कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर मुंबई पुलिस के लिए अपने फैन्स से एक गुहार की है। उन्होंने लोगों से एन-95 मास्क खरीदने के लिए धन इक्ट्ठा करने के लिए लोगों से अपील की है। 

उन्होंने शनिवार को लोगों से मुंबई पुलिस के लिए मास्क दान करने की पहल में शामिल होने का आग्रह किया। सोनम कपूर ने ट्विटर पर एक पोस्टर साझा कर लोगों से अपील की है कि वे पुलिस के लिए मास्क दान करें।

सोनम कपूर ने पोस्टर शेयर कर लिखा, 'हाय दोस्तों! लोगों की एक टीम सबसे अच्छा उपलब्ध मूल्य पर सबसे प्रभावी मास्क (एन-95) मुंबई पुलिस को देने के लिए धन इकट्ठा करने के उत्कृष्ट प्रयास के साथ आई है। 300 रुपये का दान करके आप 3 महीने के लिए एक अधिकारी की रक्षा कर सकते हैं! कृपया योगदान दें।'


सोनम कपूर कोरोना वायरस के बारे में जागरूकता फैला रही हैं और लोगों से फ्रंटलाइन वॉरियर्स की मदद करने का आग्रह कर रही हैं। लॉकडाउन से सख्ती खत्म होने के बाद सोनम कपूर हाल ही में दिल्ली से मुंबई आई थीं। अपना जन्मदिन मनाने के बाद वो वापस दिल्ली पहुंच गई हैं। 

सोनम कपूर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वो सामाजिक मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखने के लिए भी जानी जाती हैं।

संबंधित ख़बरें

टिप्पणियाँ