सुष्मिता सेन के दोस्त आर्टिस्ट राम इंद्रनील कामत ने की आत्महत्या

नामचीन पेंटर राम इंद्रनील कामत ने आत्महत्या कर ली है। घर के बाथटब में उनका शव मिला है। पुलिस ने इसे एक्सीडेंटल केस दर्ज किया है। मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। 

Ram Indranil Kamath dies by Suicide

मशहूर पेंटर और फोटोग्राफर राम इंद्रनील कामत का शव बुधवार रात को उनके माटुंगा स्थित फ्लैट में बाथटब में मिला। मौके से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। फिलहाल पुलिस इसे एक्सीडेंटल केस मान कर जांच कर रही है। 

सुसाइड नोट में राम इंद्रनील ने किसी को अपनी मौत का जिम्मेदार नहीं ठहराया है। हालांकि, पुलिस उनके घरवालों और दोस्तों से पूछताछ कर रही है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राम इंद्रनील कामत का शव बुधवार को दिन के तीन बजे बाथटब में मिला था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है।

बताया जा रहा है कि 41 वर्षीय राम इंद्रनील कामत काफी समय से तनाव में थे। वहीं कोरोना महामारी की वजह से लगे लॉकडाउन में उनकी हालत को और भी ज्यादा खराब हो हई थी। 

वे अपनी मां और बहन के साथ रहते थे। फिलहाल, उनकी शादी नहीं हुई थी। पुलिस राम इंद्रनील कामत के परिवार वालों और करीबियों से पूछताछ कर रही है।

राम इंद्रनील कामत की मां ने पुलिस पूछताछ में बताया कि बुधवार शाम को वह नहाने के लिए बाथरूम में गए थे। कई घंटे तक बाहर नहीं आए, तो उन्हें संदेह हुआ। इसके बाद पड़ोस में रहने वाले लोगों को बुलाया। फिर बाथरुम का दरवाजा तोड़ा गया, तो उनका शरीर बाथटब में बेसुध हालत में बरामद हुआ। परिवार तुरंत उन्हें मुंबई के सायन हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

राम इंद्रनील कामत एक आर्टिस्ट होने के साथ- साथ फोटोग्राफर भी थे। उनकी ग्लासवर्क पेंटिंग मुंबई के आर्ट सर्किट में बहुत मशहूर थीं। वह एक माइथोलॉजिस्ट भी थे और खुद को महालक्ष्मी की सबसे प्यारी संतान कहते थे। 

ग़ौरतलह है कि बीते कुछ महीनों के अंदर बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कई सितारे इस दुनिया से विदा ले चुके हैं। वहीं अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला इन दिनों पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। 

टिप्पणियाँ