SSR Death case: आखिर क्यों रिया चक्रवर्ती ने छोड़ा था सुशांत सिंह राजपूत का घर?

सुशांत सिंह राजपूत मामले में रिया चक्रवर्ती का पहला बयान सामने आ गया है। रिया के वकील सतीश मानशिंदे ने आधिकारिक बयान जारी किया है, जिसमें सुशांत से रिया के रिश्ते की शुरुआत से लेकर इनके ब्रेकअप से जुड़े सवालों के जवाब दिए गए हैं। साथ ही सुशांत और उनके परिवार की दूरियों को लेकर भी कई खुलासे किए हैं। 

Rhea Chakrborty  issue a statment where she reveals why she left sushant's home on 8th june
सुशांत सिंह राजपूत मामले में आज रिया चक्रवर्ती की तरफ से बड़ा बयान सामने आया है। रिया के वकील सतीश मानशिंदे ने एक लीडिंग वेबसाइट को लिखित स्टेटमेंट सौंपा है। 

इस स्टेटमेंट में बताया गया है कि रिया के ऊपर लगे सभी आरोप बेबुनियाद हैं। रिया अभी तक जांच के सिलसिले में मुंबई पुलिस और ईडी के सामने पेश हो चुकी हैं और वह आगे भी तीसरी एजेंसी के सामने पेश होने के लिए तैयार हैं। इसके अलावा रिया ने इस स्टेटमेंट में कहा कि वो और आदित्य ठाकरे एक-दूसरे से कभी नहीं मिले हैं। 

रिया ने अपने स्टेटमेंट में यह भी कहा है कि सुशांत अपने निधन से पहले काफी परेशान थे और वो लगातार रो रहे थे। अपने परिवार को साथ रहने के लिए बुला रहे थे। 8 जून को जब उनकी बड़ी बहन मीतू साथ आकर रहने के लिए तैयार हो गईं, तो अभिनेता ने रिया को उनके घर भेज दिया था।

परिवार को अपने पास बुला रहे थे सुशांत

इस स्टेटमेंट में लिखा गया है कि सुशांत अपने परिवार को मुंबई बुला रहे थे, ताकि यह बता सकें कि उन्होंने मुंबई छोड़ने का फैसला कर लिया है। उन्होंने उनसे मिलने की विनती की। सुशांत कई दिन तक उन्हें कॉल करते रहे और फोन पर लगातार रोते रहे। तब कहीं जाकर उनकी बहन मीतू 8 जून को उनके पास आने को तैयार हुईं।

इसके बाद सुशांत ने रिया से कहा कि वो कुछ समय के लिए अपने पैरेंट्स के पास जाकर रहें। उस दौरान रिया एंज़ायटी और पैनिक अटैक से जूझ रही थीं, जिसे सुशांत के इस व्यवहार ने और बढ़ा दिया था। रिया अपने परिवार के पास जाना चाहती थीं, लेकिन सुशांत को इस हालत में वो छोड़ना नहीं चाहती थीं। 

मेरे खिलाफ कोई सबूत नहीं-रिया

रिया के इस स्टेटमेंट में कहा गया है कि उन्होंने कभी भी सुशांत से पैसे नहीं लिए। रिया ने भी कहा कि मुंबई पुलिस और ईडी दो जांच एजेंसियों ने सभी दस्तावेजों की जांच कर ली और उन्हें मेरे खिलाफ कुछ भी संदेहास्पद नहीं मिला। बड़ी बात ये है कि रिया ने कहा है कि वो किसी तीसरी एजेंसी से भी जांच को तैयार हैं।

रिया ने आगे कहा है कि मुंबई पुलिस और ईडी ने सभी तरह के इलेक्ट्रॉनिक, फॉरेंसिक और मेडिकल रिपोर्ट ले ली हैं. बैंक स्टेटमेंट, इनकम टैक्स, सीसीटीवी, सीडीआर और इलेक्ट्रोॉनिक डाटा दोनों एजेंसियों के पास हैं अबतक मेरे खिलाफ कोई आपराधिक तथ्य नहीं मिले हैं। 

मीडिया को लेकर इस स्टेटमेंट में कहा गया है कि मीडिया कोई अटकलें न लगाए। मेरी खामोशी कमजोरी नहीं है। सच कभी नहीं बदलता। मौत के 40 दिन बाद बिहार पुलिस के सामने आरोप लगाना बकवास है। सुशांत का परिवार बेबुनियाद बातें कर रहा है। 

दिसंबर 2019 से थे लिव-इन रिलेशनशिप में

इस स्टेटमेंट में रिया ने अपने और सुशांत के रिश्ते को लेकर भी खुलासा किया है। रिया ने कहा है, 'मैं और सुशांत एक-दूसरे को लंबे समय से जानते थे, क्योंकि हम दोनों ही फिल्म इंडस्ट्री में काम करते थे, लेकिन अप्रैल 2019 में मैं और सुशांत एक पार्टी में शामिल हुए थे और इसके कुछ वक्त बाद ही हम दोनों ने एक दूसरे डेट करना शुरू कर दिया था। इस दौरान हम एक-दूसरे के घर में एक साथ काफी वक्त बिता रहे थे। दिसंबर 2019 में हम दोनों आधिकारिक रूप से बांद्रा के माउंट ब्लैंक अपार्टमेंट में लिव इन रिलेशनशिप में साथ रहने लगे और ये सब 8 जून 2020 तक चलता रहा।'

प्रियंका ने की बदसलूकी 

इस बयान में रिया ने उस वाकये का जिक्र भी किया है, जिसे लेकर पहले भी वो व्हाट्सऐप चैट जारी कर चुकी हैं। दरअसल, रिया ने सुशांत की बहन प्रियंका पर बदसलूकी का आरोप लगाया। 

स्टेटमेंट में लिखती हैं, 'अप्रैल 2019 की एक रात रिया और प्रियंका एक पार्टी में गई थीं। प्रियंका ने इस दौरान शराब पी और आदमियों के साथ-साथ महिलाओं के साथ भी अनुचित व्यवहार करने लगीं। इसलिए रिया ने वापस घर लौटने के लिए कहा। घर आने के बाद सुशांत और उनकी बहन ने खूब शराब पी, जबकि थकान के कारण रिया सोने चली गईं, क्योंकि उन्हें अगली सुबह शूट के लिए जाना था।'

आगे लिखा गया है, 'सुशांत के कमरे में सो रही रिया की नींद तब अचानक खुल गई, जब प्रियंका उसी बिस्तर में आईं और उनके साथ छेड़छाड़ करने लगीं। रिया एकदम हैरान थीं। वे तुरंत ही कमरे से बाहर निकल गईं। इसके बाद वे सुशांत का घर छोड़कर चली गईं। बाद में उन्होंने सुशांत को उनकी बहन के दुर्व्यवहार के बारे में बताया था। इस घटना के बाद सुशांत के परिवार और रिया के बीच रिश्ते तनावपूर्ण हो गए थे।'

सुशांत के पारिवारिक वकील ने किया खंडन

रिया के वकील सतीश मानशिंदे द्वारा जारी इस स्टेटमेंट में परिवार पर लगाए गए आरोपों का सुशांत के वकील वकील सिंह ने खंडन किया है। 

इस बारे में उन्होंने कहा, 'मेरा लिमिटेड रिस्पॉन्स यह है कि रिया गलत आरोप लगा रही हैं। सुशांत ने इस घटना के लिए बाद में अपनी बहन से माफी मांगी थी। पूरा परिवार जानता था कि यह गलत आरोप है।'

अप्रैल-2019 की रात की दास्तां

परिवार ने प्रियंका पर लगाए गए रिया के आरोपों के जवाब में उस रात की पूरी कहानी साझा की थी। सुशांत के परिवार की कहानी रिया की कहानी से बिलकुल उलट थी। 

विकास सिंह के मुताबिक, 20 अप्रैल की शाम रिया ने सुशांत और प्रियंका को उनके भाई शौविक की बर्थडे पार्टी के लिए इनवाइट किया था। चूंकि उस समय रात के 10 या 12 बज रहे थे और सुशांत-प्रियंका दोनों ही थके हुए थे। इसलिए सुशांत पार्टी में जाने की बजाय सोने चले गए। रिया प्रियंका को पार्टी में ले गईं। जब वे वेन्यू पर पहुंचे और प्रियंका ने शोविक को बर्थडे विश किया तो उन्होंने कहा कि उनका जन्मदिन नहीं है। बल्कि वे तो ऐसे ही नाइट सेलिब्रेशन कर रहे हैं। प्रियंका को अहसास हो गया कि रिया पार्टी के लिए सुशांत का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करती हैं।

विकास ने आगे बताया कि पार्टी से लौटने के बाद प्रियंका सोने चली गईं और रिया सुशांत से बातें करती रहीं। अगली सुबह(21 अप्रैल को) जब प्रियंका सोकर उठीं तो उन्होंने देखा कि रिया वहां नहीं थीं और सुशांत काफी गुस्से में थे। दरअसल, रिया ने रात में सुशांत को बताया था कि उनकी बहन प्रियंका ने 18-19 की आधी रात को उनका फायदा उठाने की कोशिश करते हुए उनके साथ बदसलूकी की थी। सुशांत ने रिया की बातों पर भरोसा किया और वे प्रियंका से खूब झगड़े। प्रियंका दिल्ली लौट गईं।

इस घटना के बाद कई महीनों तक भाई-बहन के बीच बात नहीं हुई। नवंबर 2019 में सुशांत ने प्रियंका को फोन किया और माफी मांगी। उन्हें मुंबई आने के लिए भी कहा। यही वह समय था, जब उन्होंने अपनी रानी दीदी को एसओएस भेजा। अगले दिन तीनों बहनें (रानी, प्रियंका और मीतू) उन्हें चंडीगढ़ ले जाने के लिए मुंबई पहुंचीं। तब सुशांत ने रिया से पूछा कि उन्होंने उनकी बहन पर आरोप क्यों लगाया? जब उनकी बहन ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया था तो क्यों वे जोर डालकर उन्हें अपने भाई की पार्टी में लेकर गई थीं? और आखिर क्यों दो दिन तक उन्होंने इस घटना के बारे में उनसे बात नहीं की?

सुशांत को अपनी गलती का अहसास हुआ और उन्होंने प्रियंका से माफी मांगकर झगड़ा खत्म कर लिया। सुशांत समझ गए थे कि रिया ने माइंड गेम खेलकर ऐसे दो भाई-बहनों को तोड़ने की कोशिश की थी, जो भावनात्मक रूप से एक-दूसरे के साथ मजबूती से जुड़े हुए थे।

टिप्पणियाँ