अभिमन्यु दसानी की 'मर्द को दर्द नहीं होता' ने किया कारनामा

अभिमन्यु दसानी की डेब्यू फिल्म 'मर्द को दर्द नहीं होता' को दुनियाभर के सर्वश्रेष्ठ 40 एक्शन और मार्शल आर्ट फिल्मों की सूची में जगह मिली है। इस फिल्म में अभिमन्यु ने अपने एक्शन पैक्ड परफॉर्मेंस से ऑडियंस के साथ क्रिटिक का भी दिल जीत लिया था।

abhimanyu-dassani-film-mard-ko-dard-nahi-hota-bags-spot-in-40-best-action-martial-arts-movies-of-the-decade

अभिमन्यु दसानी ने शायद ही यह सोचा होगा कि उनकी डेब्यू फिल्म न सिर्फ भारत में, बल्कि सात समुंदर पार भी अपना डंका बजाएगी। फिल्म 'मर्द को दर्द नहीं होता' से अभिमन्यु ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उन्होंने अपने एक्शन पैक्ड परफॉर्मेंस से ऑडियंस और क्रिटिक की खूब वाह वाही लूटी थी।

वहीं अब इस फिल्म ने अभिमन्यु को एक और गर्व करने का क्षण दिया है। दरअसल, उनकी डेब्यू फिल्म को दुनियाभर के सर्वश्रेष्ठ 40 एक्शन और मार्शल आर्ट फिल्मों की सूची में जगह मिल गयी। रैंकिंग की बात करें, तो अभिमन्यु की इस फिल्म ने लिस्ट में 16वें नंबर पर अपनी जगह बनाई है।

इस उपलब्धि पर अभिमन्यु ने अपने सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, 'मैं शुक्रगुजार हूं इस साहस से भरे सफर का, जो मेरी पहली फिल्म हैं।'

अभिमन्यु की फिल्म 'मर्द को दर्द नहीं होता' काफी विदेशी फिल्म फेस्टिवल में दिखाई गई हैं और सराही भी गयी। अंतरराष्ट्रीय मकाऊ फिल्म फेस्टिवल में अभिमन्यु को बेस्ट नवोदित कलाकार का अवॉर्ड भी मिला। अब टोरोंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल की बेस्ट एक्शन फिल्म की 40 सूची में अपनी जगह बनाना, ये बहुत बड़ी उपलब्धि है।

अभिमन्यु की अगली फिल्म हैं 'निकम्मा', जिसमे वो शर्ली सेटिया के साथ दिखाई देंगे। फिल्म में शिल्पा शेट्टी और अनिल कपूर भी खास भूमिका में नजर आएंगे।

बात करें फिल्म 'मर्द को दर्द नहीं होता' की, तो यह फिल्म 21 मार्च 2019 में रिलीज हुई थी। वहीं यदि फिल्म की कहानी की बात करें, तो फिल्म की कहानी सूर्या के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक ऐसी आजीवन स्थिति से ग्रस्त है, जिस वजह से वह दर्द को महसूस करने या पंजीकृत करने में असमर्थ है, लेकिन जल्द ही, वह मार्शल आर्ट्स सीखने और अपने सबसे बड़े आइडल की मदद करने के लिए अपनी क्षमताओं का उपयोग करने का फैसला करता है।

टिप्पणियाँ