मिलन को मिली 'हीरोईन'

निर्देशक मिलन लुथारिया की फ़िल्म 'बादशाहो' के लिए हीरोईन मिल गई है। श्रुति हसन होंगी मिलन की फ़िल्म की नायिका। 'बदाशाहो' में नायक की भूमिका में अजय देवगन होंगे। फ़िल्म की घोषणा के तुरंत बाद हीरो का नाम भी बता दिया गया था, लेकिन हीरोईन की खोज चालू थी, जो अब पूरी हो गई।

Milan Luthria
मुंबई। मिलन लुथारिया ने इसकी घोषणा अपने फेसबुक अकाउंट पर आकर दी। मिलन और अजय की जोड़ी ने कई हिट फ़िल्में दी हैं।

दोनों की जोड़ी की पहली फ़िल्म 'कच्चे धागे' थी। इसके बाद 'चोरी-चोरी' और 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई' जैसी हिट फ़िल्में दी हैं।

इससे पहले मिलन ने अपने फैन्स को फेसबुक पर 'बादशाहो' के बारे में सवाल पूछने के लिए 'शुक्रिया' कहा था और 'बदाशाहो' को लेकर अपडेट करने का वादा भी किसा था।

'बादशाहो' के लेखन का जिम्मा रजत अरोरा को सौंपा गया है। रजत ने 'द डर्टी पिक्चर', 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई' और 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा' के साथ 'टैक्सी नंबर 9211' के डायलॉग्स लिखे थे। इसकी शूटिंग अगस्त से शुरू होगी।

इसके अलावा मिलन ने अपने नए प्रोजेक्ट के बारे में भी घोषणा कर दी है। शहिद कपूर के साथ मिलन अपनी अगली फ़िल्म बनाएंगे। हालांकि, हीरोईन का नाम अभी तक फाइनल नहीं हो पाया है।

संबंधित ख़बरें
नज़दीक आए अजय - शाहरुख़