फ्रेंच बोलेंगे सलमान

सूरज बड़जात्या का शर्मीला और सभ्य प्रेम फ्रेंच बोलेगा और करेगा फाइट भी.मुंबई। एक के बाद एक लगातार हिट देने वाले बॉलीवुड के दबंग ख़ान यानी सलमान ख़ान अब अपनी आगामी फ़िल्म को लेकर सुर्खियों में हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं सूरज बड़जात्या की फ़िल्म 'प्रेम रतन धन पायो' की। इस बार सूरज का प्रेम फ्रेंच में भी बोलता दिखेगा।

सूरज बड़जात्या का प्रेम यानी सलमान ख़ान अब फ्रेंच भी बोलेगा और फाइट भी करेगा।
बी टाउन के माचो मैन को बड़जात्या शर्मीले और सभ्य प्रेम में बदल देते हैं। पहले के मुक़ाबले सलमान ख़ान को इस बार प्रेम बनने में कुछ दिक्कते भी पेश आई।

एक प्रेस वार्ता के दौरान खुद सल्लू मियां ने इस बात को स्वीकारा। ख़ैर, इस बार प्रेम के किरदार को कुछ हद तक मॉडिफाई भी किया गया है। जी हां, इस बार वो फ्रेंच बोलता भी दिखेगा। इसमें सलमान का डबल रोल है। सल्लू मियां के अपोजिट इस बार सोनम कपूर हैं।

चर्चा

मशहूर फिल्ममेकर सूरज बडज़ात्या पारिवारिक ड्रामा फ़िल्मों के लिए जाने जाते हैं। लेकिन इस बार सूरज ने प्रयोग का दामन धामा है। उनकी यह फ़िल्म बाक़ी फ़िल्मों से हटकर होगी। 

इसमें एक्शन का भरपूर तड़का लगाया गया है। तभी तो रिलीज़ से पहले ही चर्चा में आ चुकी है। यानी कि इस बार प्रेम न सिर्फ़ मारधाड़ करेगा, बल्कि फ्रेंच भी बोलेगा, और तो और उसका डबल रोल भी होगा।

कड़ी परीक्षा

कुछ दिन पहले खबर आई थी कि सलमान इस फ़िल्म को पूरा करने के लिए बॉडी डबल का सहारा ले रहे हैं। लेकिन सूत्रों की माने, तो यह ख़बर ग़लत थी। 

इस फ़िल्म में सलमान के डबल रोल है। एक नाम प्रेम तो दूसरे का नाम विजय है। एक राजकुमार है, तो एक स्ट्रीट फाइटर है। दो अलग तरह के किरदार को किस हद तक निभा पाते हैं सलमान, यह तो फ़िल्म ही बताएगी।

ग़ौरतलब हो कि सूरज बडज़ात्या के साथ सलमान ने 'मैने प्यार किया', 'हम आपके है कौन' और 'हम साथ साथ है' जैसी सुपरहिट फ़िल्में दी हैं। 

वहीं दीपावली पर रिलीज़ हो रही इस फ़िल्म में सलमान के साथ सोनम कपूर, स्वरा भास्कर, नील नितिन मुकेश, अरमान कोहली और अनुपम खेर आदि भी मुख्य भूमिकाओं में होंगे। ख़ास बात तो यह है कि इसमें अरमान कोहली खलनायक की भूमिका में नज़र आएंगे।