"ज़ज्बा" का मोशन पोस्टर लॉन्च

ऐश की कमबैक फ़िल्म 'जज्बा' का मोशन पोस्टर लॉन्च कर दिया गया। पांच साल के ब्रेक के बाद ऐश्वर्या राय रुपहले पर्दे पर वापसी कर रही हैं। अपनी वापसी के लिए उन्होंने संजय गुप्ता की फ़िल्म 'ज़ज्बा' को चुना है। यह फ़िल्म कोरियन फ़िल्म 'सेवेन डेज़' की रीमेक है।

फ़िल्म 'जज्बा' के पोस्टर में कुछ इस तरह ऐश्वर्या राय और इरफ़ान ख़ान नज़र आए

घड़ी से दौड़

फिलहाल इसका मोशन पोस्टर ज़ारी कर दिया गया है। इसे फ़िल्म के निर्देशक संजय गुप्ता ने अपने ट्वीटर हैंडल पर जारी किया। इसमें एक बड़ी सी घड़ी नज़र आ रही है, जिसके सामने ऐश और फिर इरफ़ान ख़ान दौड़ने की मुद्रा में दिख रहे हैं। 

पोस्टर के बैकग्राउंड में पुलिस की गाडियां और जवान नजर आ रहे हैं। साथ ही इस पोस्टर मे बहुत बड़े घड़ी को हाईलाइट किया गया है।

सितारों का मेला

9 अक्टूबर को रिलीज़ होने वाली इस फ़िल्म में ऐश्वर्या, इरफ़ान के अलावा शबाना आज़मी, जैकी श्रॉफ, अभिमन्यु सिंह, अतुल कुलकर्णी, सिद्धार्थ कपूर और चंदन रॉय सान्याल भी अहम भूमिका में मौजूद होंगे। 

इस मोशन पोस्टर को फ़िल्म के डायरेक्टर संजय गुप्ता ने अपने ट्विटर हैंडल पर जारी किया। ग़ौरतलब हो कि ऐश्वर्या राय पिछली बार साल 2010 में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गुजारिश' में ऋतिक रोशन के अपोजिट नजर आई थीं।

घोषणा

वैसे तो निर्देशक संजय गुप्ता इन दिनों आगामी फ़िल्म 'जज्बा' को लेकर व्यस्त हैं, लेकिन जल्द ही वे दो फ़िल्मों की घोषणा कर सकते हैं। गुप्ता ने यह जानकारी अपने ट्वीटर पर दी है। संजय ने लिखा, 'व्हाइट फेदर फिल्म्स जल्द ही अगली दो फ़िल्मों की घोषणा करेगा। 

इनमें से एक फ़िल्म को मैं डायरेक्ट करूंगा, जबकि दूसरी को मैं प्रोड्यूस करने जा रहा हूं। फ़िल्मों के टाइटल काफ़ी अच्छे होंगे दोनों। ' हालांकि संजय ने फिलहाल फ़िल्म के नामों का खुलासा नहीं किया।

संबंधित खबरें
इरफ़ान ख़ान थिरके एआईबी के एव्री बॉलीवुड पार्टी सॉन्ग फीट पर