संजय दत्त की सज़ा हुई माफ़

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त जल्द ही सलाखों से बाहर होंगे। अभिनेता संजय दत्त 27 फरवरी को जेल से रिहा रहे हैं हो। अच्छे चाल चलन की वजह से उनकी सजा 116 दिन पहले ही पूरी हो गई।

संजय दत्त
मुंबई। संजय दत्त के फैंस के लिए खुशखबरी है। संजू बाबा को महाराष्ट्र सरकार ने क्लीन चिट देते हुए 116 दिन पहले ही रिहाई देने का फैसला लिया है। संजय 27 फरवरी को जेल से बाहर आ सकते हैं।

उनके अच्छे चाल चलन की वजह से उनकी सजा की मियाद को कम कर दिया गया.आपको बता दें कि संजय को आर्म्स एक्ट के तहत मिली सजा मिली, जिसके लिए उहें पुणे की यरवदा जेल में रखा गया है।

बीते साल संजय फर्लो की छुट्टी पर जेल से बाहर आए और अपने परिवार के साथ समय बिताया। दोबारा फर्लो की छुट्टी से संबंधित उनकी अर्जी मुंबई पुलिस और जेल प्रशासन के बीच अटक गई थी। अर्जी मंजूर नहीं होने के बाद वह फिर से जेल चले गए थे।

बम विस्फोट में शामिल होने के कारण मार्च 2013 मुंबई सर्वोच्च न्यायालय ने संजय दत्त के खिलाफ 5 साल में की सजा सुनाई थी। संजय को टाडा के तहत आतंकवाद के आरोपों से बरी कर दिया गया था, लेकिन साल 1992 में बाबरी विध्वंस के बाद मुंबई में फैली सांप्रदायिकता के दौरान अवैध रूप से हथियार रखने का दोषी पाया था।

लेकिन संजय ने अपने अच्छे चाल चलन की बदौलत रिहाई कुछ पहले ही मुनासिब बना ली। बता दें के नियमों के मुताबिक किसी भी कैदी को 114 दिन पहले कुछ शर्तों के पालन के साथ सजा में छूट दी जा सकती है।

संजय के जेल में अच्छे बर्ताव होने के कारण यरवदा जेल प्रशासन ने उन्हें रिहा करने का प्रस्ताव दिया था, जिस पर राज्य सरकार ने मुहर लगा दी है।

संबंधित ख़बरें।
हिरानी बनाएंगे संजय दत्त की बायोपिक