अदनान सामी तब न लेते भारतीय नागरिकता

गायक अदनान सामी अब भारतीय नागरिकता पाकर बेहद खुश हैं। लेकिन नागरिकता मिलने के तुरंत बााद उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया कि कईयों के कान खड़े हो गए। भारतीय बन कर अदनान बेहद खुश हैं, वे कहते हैं कि घर वापसी जैसा सुकून मिल रहा है। बीते कई दिनों से कई सेलेब 'असहिष्णुता' पर पानी पी पीकर बयान दे रहे हैं। अदनान भी कहां पीछे रहने वाले थेए उन्होंने भी कुछ कह ही डाला। लेकिन उन्होंने कुछ ऐसा कहा, जिसने सबकी बोलती बंद कर दी।

अदनान सामी ने यह तस्वीर अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर की।
मुंबई। 'कभी तो नजर मिलाओ' और 'लिफ्ट करा दे' जैसे कई गानों से अदनान ने हिंदुस्तान में अपनी एक अलग छाप बनाई है। अदनान को नये साल के तोहफे के रूप में 'भारतीय नागरिकता' मिल गई।

हालांकि, इसके लिए अदनान काफ़ी दिनों से कोशिश में लगे हुए थे। अब जबकि उन्हें यह उपहार मिल गया है, तो वे फूले नहीं समा रहे हैं। अपनी खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि लंबी यात्रा के बाद आखिरकार वह घर लौट आए हैं।

अदनान ने साल 1982 की फ़िल्म 'गांधी' के एक संवाद के जरिये ट्विटर पर अपनी भावनाओं को जाहिर किया। अदनान ने ट्विटर पर लिखा, "मैंने काफी लंबी यात्रा की है और अब में घर लौट आया हूं।"

गौरतलब है कि अदनान 13 मार्च, 2001 को पर्यटक वीजा पर पहली बार भारत आए थे। भारतीय उच्चायोग ने उनका वीजा एक साल की वैधता के साथ जारी किया था। जिसे बाद में समय के साथ बढ़ाया गया।

उन्होंने 26 मई, 2015 को केंद्र से मानवीय आधार पर इस देश में उनके दर्जे को कानूनी रूप देने का अनुरोध किया था।

अदनान को शुक्रवार को भारतीय नागरिकता का प्रमाणपत्र दिया गया। उन्होंने ट्विटर पर यह प्रमाणपत्र साझा करते हुए लिखा, "एक नई शुरुआत, नया अहसास, नया प्रेम, नया देश, जय हिंद।"

साथ ही जब उनसे अभिनेताओं- आमिर खान और शाहरूख खान द्वारा देश में कथित बढ़ती असहिष्णुता को लेकर चिंता प्रकट करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सभी को अपनी राय बनाने का हक है और उनका बयान शायद उनके अनुभव पर आधारित हो।

उन्होंने कहा, '' यदि असहिष्णुता होती मैंने भारतीय नागरिकता नहीं ली होती। मैंने कभी असहिष्णुता महसूस नहीं की। भारत में कोई असहिष्णुता नहीं है। '' गायक ने कहा कि भारतीय नागरिक बनकर वह बहुत खुश हैं और सरकार के प्रति आभारी हैं।

पिछले साल आई फ़िल्म 'बजरंगी भाईजान' में भी उनका गाना 'भर दो झोली' सुपरहिट रहा था।

संबंधित ख़बरें।
आगे सलमान की फीस सौ करोड