सलमान की फीस सौ करोड़

एक फ़िल्म की कमाई यदि सौ करोड़ हो जाती है, तो चर्चाओं में आ जाती है। लेकिन सलमान अब एक ऐसे इकलौते अभिनेता बनने जा रहे हैं, जिनकी फीस ही सौ करोड़ रुपए होगी। अब जब सलमान की फीस ही सौ करोड़ होगी, तो फ़िल्म का बजट और उसकी कमाई। सोचिए-सोचिए। खैर, आपको एक और खुशखबरी देते हैं। खुशखबरी यह है कि सलमान अपने बॉडीगार्ड शेरा के बेटे को जल्दी ही लॉन्च करने वाले हैं। वैसे, सलमान ने कई सितारे पुत्र-पुत्रियों को लॉन्च किया है। अब देखने वाली बात तो यह होगी कि शेरा का बेटा टाइगर अपनी काबिलियत से इस सुनहरे मौक़े को किस तरह भुना पाता है। वैसे, बी टाउन की गॉसिप गर्ल से गुज़रते एक ख़बर और आई है, लेकिन वो कुछ ख़ास अच्छी नहीं है। गॉसिप गर्ल ने बताया है कि सलमान अपनी 'खास दोस्त' लुलिया वेंतूर से नाराज़ हैं .... पूरी जानकारी के लिए बाक़ी की ख़बर पढ़ें।

सलमान खान बजरंगी भाईजान फिल्म में
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान बीते कुछ सालों से बॉक्स ऑफिस के दबंग बन गए हैं। हर साल एक न एक कीर्तिमान बना ही लेते हैं। इस बार तो उन्होंने साल की शुरुआत में ही अपना झंडा बुलंद कर दिया।

आपको बता दें कि सलमान इकलौते एेसे अभिनेता बन गए हैं, जिन्होंने एक फ़िल्म के लिए पूरे सौ करोड़ फीस ली है। इसी साल रिलीज़ होने जा रही यशराज फिल्म्स की फ़िल्म 'सुल्तान' के लिए उन्होंने मुनाफे में बराबर हिस्सा लेने का सौदा किया है।

इसी साल ईद पर रिलीज़ होने वाली यह फ़िल्म रेसलिंग पर बनी है। सूत्रों की माने, तो फ़िल्म की निर्माण लागत निकालने के बाद कुल कमाई का बराबर बंटवारा निर्माता यशराज स्टूडियो और सलमान के बीच होगा। फिफ्टी-फिफ्टी की इस डील के बदले यशराज बैनर ने सलमान से केवल 80 दिन मांगे हैं।

अब तक बड़े अभिनेताओं को फ़िल्मों के मुनाफे वाले सौदों में 20 से 35 फ़ीसदी हिस्सेदारी मिलती रही है। खुद सलमान भी अपनी फ़िल्मों में फीस के बजाय टीवी प्रसारण और संगीत अधिकार लेते रहे हैं। जानकारी के मुताबिक साल 2011 में आई फ़िल्म 'रेडी' में उनकी फीस 17.5 करोड़ थी।

वहीं साल 2012 में आई फ़िल्म 'एक था टाइगर' में 27.5 करोड़, साल 2012 में ही आई फ़िल्म 'दबंग 2' में 60 करोड़ और साल 2014 में आई फ़िल्मों 'जय हो' और 'किक' में 48 करोड़ के सैटेलाइट राइट्स ओर 12 करोड़ के संगीत अधिकार लिए थे।

साल 2015 में आई 'प्रेम रतन धन पायो' में सलमान ने सिर्फ़ सैटेलाइट राइट्स ही लिए, क्योंकि फ़िल्म ओवर बजट हो गई थी।

उनकी यशराज बैनर की नई फ़िल्म की लागत 75 करोड़ और प्रिंट व प्रचार खर्च 25 करोड़ है। यानी कुल 100 करोड़। इसमें सलमान की फीस शामिल नहीं है। आपको बता दें कि फ़िल्म का सिर्फ़ एक ही शेड्यूल हुआ है और इसे 'बजरंगी भाईजान' जितनी ही सफल फ़िल्म माना जा रहा है।

अब यदि इन कयासों को हकीकत का जामा पहनाएं, तो पाएंगे कि यह फ़िल्म भारत में ही 330 करोड़ का व्यवसाय तो करेगी। इसमें से निर्माता यशराज का हिस्सा 165 करोड़ होगा। इन आंकड़ों के मुताबिक, "ओवरसीज में ग्रॉस 120 करोड़ के व्यवसाय की उम्मीद है जिसमें से यशराज को नेट 50 करोड़ मिल जाएंगे।

संगीत अधिकार के करीब 20 करोड़, सैटेलाइट अधिकार के करीब 65 करोड़ तय माने जा रहे हैं। फ़िल्म सुपरहिट होने पर यशराज का नेट रेवेन्यू 300 करोड़ होगा, जिसमें से 100 करोड़ की निर्माण लागत निकालने के बाद 200 करोड़ का विशुद्ध मुनाफा सकता है हो। ऐसा होने पर ये पहली भारतीय फ़िल्म होगी, जिसमें हीरो की फीस 100 करोड़ होगी।


बॉडीगार्ड का बेटा होगा लॉन्च

सलमान ख़ान की तरह शायद ही कोई सितारा इतना दिलदार हो। फ़िल्म इंडस्ट्री में नया चेहरा वो लाते रहते हैं। नए लोगों को मौक़ा भी देते रहते हैं।

ऐसा भी नहीं है कि सलमान अपनी फ़िल्मों में अपने अपोजिट नई एक्ट्रेस को ही लॉन्च करते हैं। बल्कि उन्होंने अपने बॉडीगार्ड शेरा के बेटे को भी लॉन्च करने का मन बनाया है। सलमान ने शेरा से काफ़ी पहले वादा किया था कि शेरा के बेटे को इंडस्ट्री में लॉन्च करेंगे।

गौरतलब है कि स्नेहा उल्लाल, जरीन खान और डेजी शाह को लॉन्च किया। लेकिन कई अदाकाराओं को सलमान ने बेहतरीन मौक़े भी दिलवाएं, हालांकि, अाज उन अदाकाराओं ने अपने मुक़ाम बनाने के बाद सलमान को अपनी ज़िंदगी से निकाल फेंका।

खै़र, अभिनेत्रियों की लंबी फेहरिस्त के बाद सलमान ने हाल ही में फ़िल्म 'हीरो' में आदित्य पंचोली के बेटे सूरज और सुनील शेट्टी की बेटी अथिया को भी लॉन्च किया। इस फ़िल्म में सलमान ने खुद एक्टर न होते हुए भी इन दोनों न्यू एक्टर्स को मौका दिया।

आपको बता दें कि शेरा का 22 वर्षीय बेटा टाइगर अपने काम और ट्रेनिंग को लेकर बहुत ही डेडिकेटेड और फोकस्ड हैं। उम्मीद है जल्दी ही दर्शकों को टाइगर का लुक देखने को मिले।

जैसा कि आप सब जानते ही हैं कि टाइगर के पिता शेरा सलमान के काफी करीब हैं। सलमान जहां भी जाते हैं, उनके बॉडीगार्ड शेरा हमेशा ही उनके साथ होते हैं। पिछले 17 साल से सलमान की हिफाजत कर रहे गुरमीत सिंह जॉली उर्फ ​​शेरा आज उनके लिए एक कर्मचारी भर नहीं रह गए हैं। सलमान उन्हें अपने परिवार के सदस्य की तरह मानते हैं।


लुलिया से खफा

सलमान और उनकी विदेशी 'ख़ास दोस्त' लूलिया वंतूर की शादी होने के कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन ताज़ा ख़बरों की मानें तो लूलिया से सलमान खफा बैठे हैं हो। हाल ही में अपना पचासवां बर्थडे बड़ी धूमधाम से मनाने वाले दबंग खान रोमानियाई सुंदरी लूलिया वंतूर से नाराज़ हो गए।

दरअसल, सलमान को पार्टी में लूलिया का कुछ मेहमानों के साथ ओवरफ्रेंडली होना पसंद नहीं आया। इसको लेकर दोनों की बहस हो गई।

पार्टी में मौजूद सूत्रों के मुताबिक सलमान ने लूलिया से पार्टी पूरी होने के बाद पोलाइट होकर अपनी नाराजगी जाहिर की। वे लूलिया पर चिल्लाए नहीं थे। फिलहाल ये बात कितनी सच है इसका पता आने वाले समय में चल जाएगा।

संबंधित ख़बरें।
आगे एयरलिफ्ट का ट्रेलर हुआ लॉन्च