टूटी फरहान-अधुना की शादी

बॉलीवुड में लिंकअप्स और ब्रेकअप्स की ख़बरें आम है, लेकिन जब कोई ऐसा साथ छूटता है, जिसे हमें संवेदनशील और समझदार की कैटेगरी में रखते हैं, तब अचरज जरूर होता है। बॉलीवुड के सबसे स्टाइलिश और अंडरस्टैंडिंग कपल्स में शुमार अधुना और फरहान ने अपनी पंद्रह सालों के वैवाहिक संबंध को तोड़ लिया। आपसी सहमति से दोनों ने अलगाव किया और आधिकारिक बयान भी जारी कर, उनकी प्राइवेसी को बनाए रखने की अपील भी की। 'दिल चाहता है' से शुरू यह सफर 'वज़ीर' के आते आते खत्म हो गया। खै़र, इनके अलगाव की वजह एक अभिनेत्री को माना जा रहा है। लेकिन सच तो अभी भी छुपा है, जो समय आने पर खुलेगा। पर आप इन दोनों की कहानी और पूरा मामला जानने के लिए नीचे क्लिक कीजिए।

अभिनेता फरहान अख़्तर अपनी पत्नी अधुना के संग
मुंबई। फरहान अख़्तर अपनी पत्नी अधुना अख़्तर से अलग हो गए हैं। आपसी रज़ामंदी से अलगाव का फ़ैसला लिया है। आधिकारिक बयान जारी करके अलगाव की बात बताई और इस फैसले की निजता को बरकरार रखने की अपील भी की।

प्रतिभाओं के भंडार फरहान

फिलहाल अलगाव के बाद फरहान अपनी बहन ज़ोया के घर रहने चले गए, वहीं उनके पुराने घर पर अधुना बच्चों के साथ रहेंगी। नया घर लेने तक फरहान अपनी बहन के घर पर ही रहेंगे। आपको बता दें कि फरहान ने साल 2000 में हेयर स्टाइलिस्ट अधुना भंबानी से शादी की थी।

आधिकारिक बयान

दोनों ने अपने आधिकारिक बयान में लिखा है, 'मैं (फरहान) और अधुना आपसी रजामंदी से अलग रहे हैं हो। हमारे बच्चे हमारी प्राथमिकता रहेंगे। हम दोनों उनकी देख-रेख हम करते रहेंगे। मैं नहीं चाहता कि बेवजह की अटकलों में उन्हें घसीटा जाए। हम यह चाहेंगे कि इस वक्त हमें पूरी प्राइवेसी दी जाए। '

कई दिनों से था मनमुटाव

दोनों के बीच मनमुटाव की ख़बरें काफ़ी पहले से आ रही थीं। लेकिन यह तब तक 'अफवाह' की शक़्ल में ही रही, जब तक कि अधुना को फरहान की हालिया रिलीज़ फिल्म 'वज़ीर' की स्क्रीनिंग से नदारत पाया गया। जब उन्हें इतने बड़े मौक़े पर फरहान के साथ नहीं देखा गया, तब दोनों के बीच आ रही 'मनमुटाव' की ख़बरों को सही क़रार दिया गया।

बात सिर्फ एक मौक़े की नहीं है, अधुना तो फोटोग्राफर डब्बू रतनानी के कैलेंडर लॉन्च के अवसर पर भी नहीं दिखीं, जबकि फरहान ने उस कैलेंडर के लिए फोटोशूट करवाया था। यह बात सिर्फ एक मौक़े की नहीं है। दोनों के रिश्ते इतने तल्ख़ हो गए थे कि अधुना तो फरहान की बर्थ डे पार्टी तक में भी नहीं आईं।

दोनों ने आपसी सहमति से अलगाव का फैसला तो ले लिया, लेकिन लोगों को अभी तक असल वजह की जानकारी नहीं है। हालांकि, दोनों का यह कहना है कि साल -दर -साल दोनों के बीच दूरियां बढ़ती जा रही थीं। वैसे, बीच बीच में फरहान का किसी को -स्टार के साथ लिंक अप की भी ख़बरें उड़ी।

इनकी प्रेम कहानी


फरहान और अधुना की मुलाक़ात 'दिल चाहता है' के सेट पर हुई थी। ख़ुद से छह साल बड़ी अधुना को फरहान दिल दे बैठे। दोनों ने तीन साल तक बकायदा डेटिंग की और उसके बाद साल 2000 में दोनों ने शादी कर ली।

इनकी दो बेटियां हैं, 14 साल की शाक्या और 6 साल की अकीरा। बॉलीवुड के स्टाइलिश कपल में गिने जाने वाले फरहान और अधुना पंद्रह साल तक शादी के बंधन में रहे।

जहां फरहान पटकथा लेखक और गीतकार जावेद अख़्तर और पटकथा लेखक हनी ईरानी बेटे हैं के। वहीं उनकी बहन ज़ोया अख्तर स्थापित डायरेक्टर हैं, जिनके खाते में 'ज़िंदगी न मिलेगी दोबारा' और 'दिल धड़कने दो' सफलतम फिल्में दर्ज हैं।

वहीं अधुना बंगाली पिता और अंग्रेज मां की बेटी हैं। उनका शादी पहले नाम अधुना भबानी था। उनका जन्म लंदन में हुआ। हेयर स्टाइलिस्ट बनने से पहले वो टीएलसी के शो बी-ब्लंट की को-होस्ट हुआ करती थीं। फरहान अख़्तर की फिल्म 'दिल चाहता है' से उन्होंने बतौर हेयर स्टाइलिस्ट अपना करियर शुरू किया था।

दूरियों की वजह

बॉलीवुड में रिश्तों का टूटना कोई नई बात नहीं है। बीते साल ही रितिक रोशन और सुजैन ख़ान अलग हुए। दोनों ने तेरह साल की शादी को आपसी सहमति से तोड़ दिया।

आपसी सहमति से अलगाव करने वालों की लीग में फरहान भी शामिल गए हैं हो। आपको बता दें कि इससे पहले आमिर खान, सैफ अली खान, आदित्य चोपड़ा सरीखे नाम भी इस लीग का हिस्सा बन चुके हैं।

ख़ैर आपको बता दें कि गॉसिप गलियारों से छन कर आ रही ख़बरों के अनुसार फरहान और अधुना के रिश्ते में खटास डालने वाली हैं श्रद्धा कपूर। जी हां, स्वीट और इनोसेंट सी दिखने वाली इस अदाकारा से फरहान के इश्क़ के चर्चे की गॉसिप गर्म है।

सूत्रों का कहना है कि फरहान इन दिनों 'रॉक ऑन 2' की सह कलाकार श्रद्धा के काफ़ी करीब आ गए हैं। कहा तो यह भी जा रहा है कि दोनों एक दूसरे को डेट भी कर रहे हैं। श्रद्धा की इंट्री के बाद ही फरहान और अधुना के रिश्ते बिगड़ने शुरू हुए हैं।

अजीब इत्तेफाक़

इसे इत्तेफाक़ ही कहा जाएगा कि फिल्म 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' के सभी कलाकारों का अपने अपने साथियों से अलगाव गया है हो। यदि आपको याद न आ रहा हो, तो हम याद दिलाते हैं। फिल्म में रितिक रोशन, फरहान अख्तर, अभय देओल, कटरीना कैफ और कल्की कोचलिन मुख्य भूमिका में थे।

जहां रितिक रोशन अपनी पत्नी सुजैन से अलग हो गए। उसके बाद अभय देओल का अपनी गर्लफ्रेंड प्रीति देसाई से ब्रेकअप हो गया। हाल ही में रणबीर कपूर और कटरीना कैफ के ब्रेकअप की भी ख़बरें आ रही हैं।

कहा जा रह है कि रणबीर एक दिन अचानक ही अपना सारा सामान लेकर अपने मां बाप के घर शिफ्ट हो गए। वहीं अनुराग कश्यप और कल्कि कोचलिन ने भी तलाक लेकर अपना रिश्ता खत्म कर लिया। अब आखिरी बचे फरहान भी अपनी पत्नी अधुना से अलग हो गए।

संबंधित खबरें।
'वजीर' की कहानी दिल को छू लेगी-फरहान