'दिलवाले' करके पछता रही हैं काजोल!

पांच साल बाद रुपहले परदे पर वापसी करने के लिए रोहित शेट्टी की फिल्म 'दिलवाले' को चुन कर अदाकारा काजोल पछता रही हैं। कई सालों बाद सिने परदे पर काजोल और शाहरुख की जादुई जोड़ी देखने को मिली, लेकिन इस फिल्म ने उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं की। यह बात काजोल को बहुत दुखी कर रही है। इस फिल्म के लिए काजोल ने एक फिल्म को मना कर दिया। किस फिल्म के लिए 'ना' कहा था काजोल ने। जानने के लिए आगे क्लिक कीजिए ...

काजोल को सुजॉय घोष की फिल्म 'दुर्गा रानी सिंह' और रोहित शेट्टी की फिल्म 'दिलवाले' का प्रस्ताव साथ ही मिला था
मुंबई। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म 'दिलवाले' से अभिनेत्री काजोल ने पांच साल बाद बॉलीवुड में वापसी की है। हाल ही प्रदर्शित इस फिल्म में अरसे बाद काजोल की जोड़ी शाहरुख खान के साथ नज़र आई।

 इस जोड़ी को बॉलीवुड की जादुई जोड़ी कहा जाता है। हालांकि, इस फिल्म ने भारत में उम्मीद के मुताबिक तो कारोबार नहीं किया, लेकिन ओवरसीज़ में इसे सफलता हाथ लगी। गॉसिप गलियारों में चर्चा है कि काजोल को इस फिल्म में काम करने का अफसोस है।

काजोल को सुजॉय घोष की फिल्म 'दुर्गा रानी सिंह' और रोहित शेट्टी की फिल्म 'दिलवाले' का प्रस्ताव साथ ही मिला था। लेकिन उनके बच्चों की छोटी उम्र की वजह से उन्होंने एक ही फिल्म में काम करने का फैसला लिया। साथ ही शाहरुख के साथ उनकी अच्छी दोस्ती के चलते भी यह फैसला लिया।

अब काजोल को महसूस हो रहा है कि उनसे बहुत बड़ी ग़लती हो गई। यदि उन्होंने सुजॉय की फिल्म चुनी होती, तो वे अपनी प्रतिभा अच्छी तरह से दिखा पातीं। वैसे, 'दिलवाले' में उनका कोई खास किरदार भी तो नहीं था।
आपको बता दे कि 'दिलवाले' में शाहरुख-काजोल के साथ कृति सेनन और वरुण धवन भी मुख्य भूमिकाओ में थे।

शाहरुख ने उड़ाया मजाक

हाल ही में फिल्म फेयर अवॉर्ड्स के दौरान शाहरुख खान ने अपनी फिल्म 'दिलवाले' की खराब परफॉर्मेंस का काफी मजाक उड़ाया था। उनकी ये बात काजोल को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई। दरअसल फिल्म की असफलता को लेकर काजोल काफी परेशान हैं। उनको अपने लंबे कमबैक को लेकर फिल्म से काफी उम्मींदें थीं।