‘न्यूटन’ को मिला बेस्ट हिन्दी फीचर फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार

65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। जहां दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी को फिल्म ‘मॉम’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है, वहीं फिल्म ‘न्यूटन’ को बेस्ट फीचर फिल्म के खिताब से नवाज़ा गया है। साथ ही पंकज त्रिपाठी को भी फिल्म ‘न्यूटन’ के लिए स्पेशल अवॉर्ड दिया गया है। जबकि बेस्ट फिल्म का खिताब आसामी फिल्म ‘विलेज रॉकस्टार्स’ को मिला। 

65वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स
मुंबई। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आज 65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा करते हुए बताया है कि दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी को फिल्म ‘मॉम’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया जा रहा है। वहीं निर्देशक अमित वी मुसुर्कर की फिल्म ‘न्यूनट’ को दो कैटेगरी में पुरस्कृत किया गया है। 

राजकुमार राव की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म को साल की सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का खिताब मिला, तो वहीं फिल्म में अहम भूमिका निभाने वाले पंकज त्रिपाठी को भी फिल्म के लिए स्पेशल अवॉर्ड दिया गया है। 

एसएस राजामौली की फिल्म ‘बाहुबली : द कन्क्लूज़न’ को बेस्ट स्पेशल इफेक्ट का अवॉर्ड मिला है और साथ ही इसी फिल्म के लिए अब्बास अली मुगल को बेस्ट एक्शन डायरेक्शन का अवॉर्ड दिया गया है। वहीं बेस्ट कॉरियोग्राफी का अवॉर्ड फिल्म ‘टॉयलेट : एक प्रेमकथा’ के गाने ‘गोरी तू लट्ठ मार’ के लिए गणेश आचार्य को दिया गया है। 

इन पुरस्कारों की घोषणा तीन ज्यूरी मेम्बर्स ने की। इस ज्यूरी के चेयरपर्सन निर्देशक शेखर कपूर हैं। जबकि इस ज्यूरी में पैनल में 10 लोग शामिल हैं। इनमें निर्देशक इम्तियाज़ अली, गीतकार महबूब, अभिनेत्री गौतमी तडीमल्ला, निर्देशक पी शेक्षाद्री, अनिरूद्धा रॉय चौधरी, रंजीत दास, राजेश मापूस्कर, त्रिपुराई शर्मा और रुमी जाफरी शामिल हैं। राष्ट्रीय फिल्म समारोह का आयोजन 3 मई को किया जाएगा। इस समारोह में पुरस्कार राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों दिए जाएंगे। 

65वें राष्ट्रीय पुरस्कारों की लिस्ट 

बेस्ट एक्टर (फीमेल) – श्रीदेवी, ‘मॉम’

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (फीमेल) – दिव्या दत्ता, फिल्म ‘इरादा’

बेस्ट एक्टर (मेल) – रिद्दी सेन, बंगाली फिल्म – ‘नागरकीर्तन’

बेस्ट फिल्म – आसामी फिल्म ‘विलेज रॉकस्टार्स’

बेस्ट प्लेबैक सिंगर – के जे येसुदास, ‘विश्वासपूरवम मंसूर’

बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर – शशा तिरुपति फिल्म ‘कारू वेलियादाई’ के गाने ‘वान’ के लिए

बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म – ‘म्होरक्या’

बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट – भनिता दास, आसामी फिल्म ‘विलेज रॉकस्टार्स’

बेस्ट डायरेक्शन – जयराज, मलयालम फिल्म ‘भयानाकम’

बेस्ट पॉपुलर फिल्म – ‘बाहुबली: द कन्कलूजन’

नर्गिस दत्त अवॉर्ड – राष्ट्रीय मुद्दों के लिए बेस्ट फिल्म मराठी भाषा की ‘धाप्पा’

दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड- दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना

इंदिरा गांधी अवॉर्ड फॉर बेस्ट डेब्यू फिल्म डायरेक्टर – पंपल्ली, फिल्म ‘सिंजर’

बेस्ट ऑडियोग्राफी – आसामी फिल्म ‘विलेज रॉकस्टार्स’

बेस्ट साउंड डिजाइन एंड बेस्ट रिकॉर्डिंस्ट – लद्दाखी फिल्म ‘वॉकिंग विद द विंड’

बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन – मलयाली फिल्म ‘टेक ऑफ’

बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट – बंगाली फिल्म ‘नागर कीर्तन’

बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर – ए आर रहमान, फिल्म ‘मॉम’

बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन – ए आर रहमान फिल्म ‘कातरु वेलियीदाई’

बेस्ट स्पेशल इफेक्ट्स – फिल्म ‘बाहुबली: द कन्कलूजन’

बेस्ट कोरियोग्राफी – गणेश आचार्य, फिल्म ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ गाना ‘गोरी तू लट्ठ मार’

बेस्ट एक्शन डायरेक्शन – फिल्म ‘बाहुबली: द कन्कलूजन’

बेस्ट गुजराती फिल्म – ‘जीएचएच’

बेस्ट तमिल फिल्म – ‘टू-लेट’

बेस्ट आसामी फिल्म – ‘ईशु’

बेस्ट तेलगू फिल्म – ‘द गाजी अटैक’

बेस्ट बंगाली फिल्म – ‘मयूराक्षी’

बेस्ट हिंदी फिल्म – ‘न्यूटन’

बेस्ट कन्नड़ फिल्म – ‘हीबाट्टू रामाक्का’

बेस्ट टुलु फिल्म – ‘पद्दायी’

बेस्ट लद्दाखी फिल्म – ‘वॉकिंग विद द विंड’

बेस्ट मलयालम फिल्म – ‘थोंडीमुथालुम दृक्सक्षियुम

बेस्ट मराठी फिल्म – ‘कच्चा लिंबु’

बेस्ट उड़िया फिल्म – ‘हैलो आरसी’

बेस्ट फिल्म जासरी – ‘सिंजर’

स्पेशन ज्यूरी अवॉर्ड – ‘ए वेरी ओल्ड मैन विद एनॉरमस विंग्स’

बेस्ट एनिमेशन अवॉर्ड – ‘द फिश करी एंड टोकरी’

बेस्ट शॉर्ट फिल्म – मराठी फिल्म मय्यत

संबंधित ख़बरें