सेलेब्रिटी जज बन छोटे परदे पर आएंगी रेखा

अब अभिनेत्री रेखा छोटे परदे पर भी नज़र आने वाली हैं। स्टार प्लस के म्यूजिक रियलिटी शो ‘दिल है हिन्दुस्तानी 2’ की वो सेलेब्रिटी जज बन कर छोटे परदे पर आ रही हैं। बादशाह, प्रीतम और सुनिधि चौहान भी इस शो के जज की भूमिका में हैं।

Rekha during award show
मुंबई। जल्दी ही स्टार प्लस पर ‘दिल है हिन्दुस्तानी’ नाम से म्यूज़िक रियलिटी शो प्रसारित होने जा रहा है। इसमें नई प्रतिभाओं को शामिल किया जा रहा है। इस शो में सुनिधी चौहान, प्रीतम और बादशाह जज की भूमिका में नज़र आएंगे। 

वहीं मेकर्स चाहते हैं कि इस शो में एक सेलेब्रिटी जज भी हो। इसी के लिए उन्होंने रेखा को इसकी पेशकश की और रेखा सेलेब्रिटी जज बनने को तैयार हो गई हैं। 

रेखा के शो में शामिल होने की ख़बर से पूरा क्रू काफी उत्साहित हो गया है और उनसे मिलने को बेताब है। रेखा इस शो में अपना फ्लेवर किस प्रकार घोलती हैं, वह देखने वाली बात होगी। 

दिलकश अदाओं और सौम्यता भरी खूबसूरती के लिए मशहूर रेखा को संगीत से काफी लगाव है। वह अच्छा खासा गा भी लेती हैं। खासतौर, पर एक बार उन्होंने अपनी फिल्म ‘उमराव जान’ के गीत को मंच पर भी गाया है। 

बता दें ‘दिल है हिन्दुस्तानी’ का यह दूसरा सीजन है। यह शो बॉलीवुड के म्यजिक लवर्स को एक साथ लाना चाहता है। इस बार शो में ग्लैमर और एंटरटेनमेंट का भरपूर डोज़ मिलेगा।

संबंधित ख़बरें
ऐश्वर्या राय बच्चन के नाम रेखा ‘मां’ का खत