'शक्तिमान', 'चाणक्य' के साथ आ रहे हैं 'श्रीमान-श्रीमति'

टेलीवज़न पर 'रामायण', 'महाभारत' और 'ब्योमकेश बख्शी' के प्रसारण के बाद अब 'शक्तिमान', 'चाणक्य', 'उपनिषद गंगा' और 'श्रीमान-श्रीमति' का भी प्रसारण किया जाने वाला है। 1 अप्रैल से यह सभी धारावाहिक एक बार फिर से दर्शकों को मनोरंजन के लिए आ रहे हैं।

TV shows of golden era
कोरोना वायरस के बढ़ते ख़तरे के बाद देश भर में हुए लॉकडाउन में प्रसार भारती ने देशवासियों के मनोरंजन करने का ठान लिया है। तभी तो टेलीविज़न पर गोल्डन एरा की वापसी हो रही है। 

हाल ही में 'रामायण', 'महाभारत', 'ब्योमकेश बख्शी' का टेलीकास्ट शुरू हुआ है, तो वहीं अब 1 अप्रैल से 'चाणक्य', 'शक्तिमान', 'उपनिषद गंगा' और 'कृष्णा' का भी प्रसारण शुरू होने वाला है। 

इन सभी धारावाहिकों के प्रसारण की ख़बर मिलते ही लोग खुशी से झूम उठे हैं। सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर कर दें। 

बता दें कि इन सभी धारावाहिकों का अपना एक फैन बेस रहा है। 'चाणक्य' और 'उपनिषद गंगा' में जबरदस्त रिसर्च देखने को मिलती है। इतिहास के गर्त में छुपा दिए गए इन किरदारों की कहानी को एक बार फिर से कहने के लिए चंद्रप्रकाश द्विवेदी का अभी तक सब आभार मानते हैं। 

वहीं 'शक्तिमान' को नब्बे के दशक का इकलौता सुपरनैचुरल शो रह चुका है। वहीं इस शो के टेलीकार्सट होने की ख़बर के बाद 'शक्तिमान' बने मुकेश खन्ना ने इसके सीक्वल की बनाने का ऐलान कर दिया। 

'शक्तिमान' बच्चों फेवरेट टीवी शो कहा जाता था। जब से दूरदर्शन पर 'रामायण' और 'महाभारत' रिपीट टेलीकास्ट का ऐलान हुआ था, तभी से 'शक्तिमान' को प्रसारित करने की मांग की जा रही है। अब यह शो 1 अप्रैल से टेलीकास्ट किया जाने वाला है। 

1 अप्रैल से प्रसारित होने वाले पुराने टीवी शोज़ 


चाणक्य: चंद्रप्रकाश द्विवेदी के निर्देशन में बने 47 एपिसोड वाले इस धारावाहिक को प्रतिदिन प्रसारित किया जाएगा। 1 अप्रैल से हर रोज इस धारावाहिक को देखें, क्योंकि 'चाणक्य' की भूमका खुद चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने निभायी है। 

उपनिषद गंगा: चंद्रप्रकाश द्विवेदी के निर्देशन में बने 52 एपिसोड के 'उपनिषद गंगा' को दोपहर का स्लॉ मिला है। 1 अप्रैल से यह हर दिन दोपहर में प्रसारित किया जाएगा। 

शक्तिमान : मुकेश खन्ना का शो 'शक्तिमान' 1 अप्रैल से हर रोज एक बजे से प्रसारित होगा। यह एक घंटा यानी दोपहर एक बजे से दो बजे तक प्रसारित किया जाएगा। 

श्रीमान-श्रीमति: जतिन कनकिया, राकेश बेदी, रीमा लागू और अर्चना पूरण सिंह की मुख्य भूमिका वाले इस धारावाहिक में भरपूर कॉमेडी का डोज है। 1 अप्रैल से हर दिन दोपहर 2 प्रसारित किया जाएगा। 

कृष्णा : 18 एपिसोड का यह शो हर रोज रात में 8.30 पर प्रसारित किया जाएगा। 

वहीं दिनों 'रामायण', 'महाभारत', 'ब्योमकेश बख्शी', 'सर्कस', 'हम हैं न', 'तू तोता मैं मैना' का प्रसारण शुरू हो चुका है।

संबंधित ख़बरें