नेहा धूपिया हुई जमकर ट्रोल, मिला 'फेक फेमिनिस्ट' का तमगा

नेहा धूपिया अचानक से सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगी और उनको 'फेक फेमिनिस्ट' का टैग देने के साथ उनके मीम्स भी धड़ल्ले से आने लगे। इन दिनों नेहा एमटीवी के शो 'रोडीज़ रिवॉल्यूशन' को जज कर रही हैं और इसी शो में उनके एक बयान ने यह बवाल मचा दिया है। 
Neha Dhupia trolled for her controversal statment
अभिनेत्री नेहा धूपिया के एक बयान ने उनकी बखिया उधेड़ कर रख दी है। इन दिनों एमटीवी के शो 'रोडीज़ रिवॉल्यूशन' को जज कर रही नेहा ने एक बयान ने बवाल मचा दिया है। नेहा के इस बयान की वजह से न सिर्फ नेहा को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है, बल्कि उनके मीम्स भी धड़ल्ले से बनाये जा रहे हैं। साथ ही 'रोडीज रिवॉल्यूशन' को बायकॉट करने और बैन करने की मांग भी सोशल मीडिया यूजर कर रहे हैं। 

मामला यह है कि एक जैसे सिचुएशन पर नेहा ने लड़के और लड़की दोनों के लिए अलग तरीके से रिएक्ट किया। फिर क्या सोशल मीडिया यूजर्स को यह बात खल गई और नेहा को 'फेक फेमिनिस्ट' कहने लगे। 

दरअसल, शो के ऑडिशन के दौरान जब एक कंटेस्टेंट ने बताया कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड को थप्पड़ मारा था, क्योंकि उसने मेरे अलावा पांच और बॉयफ्रेंड बना रखे थे। इस बात पर नेहा बुरी तरह भड़क गईं और उन्होंने उस लड़के को न सिर्फ अभद्र भाषा में डांटा, बल्कि इसे लड़की की चॉइस है। 

उस लड़के से नेहा ने कहा 'ये जो तुम क्या बकवास कर रहे हो कि वो एक नहीं 5 अन्य लड़कों के साथ गई थी, तो सुन मेरी बात ये उसकी चॉइस है कि वो किसके साथ घूमे। शायद समस्या तेरे साथ है। अगर वो चीट कर रही है, तो शायद वो तुझसे खुश नहीं है। कोई भी बात तुझे एक लड़की पर हाथ उठाने का अधिकार नहीं देती है।'

नेहा के इस बयान वाले वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। 

नेहा धूपिया को ट्रोल करते हुए यूजर ने कहा कि यदि लड़का यही करता है, तो आप उसे सरेआम धोखेबाज और गालियां देखकर उसे जेल भेजवाने का सलाह दे देती हैं, तो कोई लड़की ये काम करती हैं, तो उसकी मर्जी कैसे हो सकती है।

वहीं एक यूजर्स ने कहा कि ये सिनेमा नहीं है ये हकिकत की दुनिया है यहां कोई भी ऐसा काम बर्दास्त नहीं करेगा। 

एक और यूजर का कहना है कि प्यार में विश्वास होना चाहिए .. अगर धोखा देना मर्जी है तो थप्पड़ मारना रिएक्शन है। 

कुलमिलाकर लोगों को मानना है कि जो ग़लत है वो सबके लिए ग़लत है और जो सही है, सबके लिए सही है।