नोरा फतेही के 'देसी अंदाज़' के दीवाने हुए फैन्स

अपने किलर डांस मूव्स से दर्शकों को दीवाना बनाने वाली नोरा फतेही ने अपने 'देसी अंदाज़' से सबका मन मोह लिया है। उनका इंस्टाग्राम वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है और उनके फैन्स एक से बढ़ कर एक कमेंट्स भी दे रहे हैं। 
nora fatehi in saree
हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में नोरा फतेही अपनी जबरदस्त डांसिंग स्किल्स के लिए जानी जाती हैं, लेकिन अब वो एक्टिंग में भी खुद को साबित करने में जुट गई हैं। हाल ही में उन्होंने खुलासा किया कि फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में वो एक जासूस की भूमिका निभाने जा रही हैं। 

अपनी इस भूमिका के लिए उन्होंने जबरदस्त तैयारी भी की है। यहां तक की मार्शल आर्ट्स की भी ट्रेनिंग ली है।

वहीं हाल ही में उन्होंने अपना एक वीडियो सोशल मीडिय पर शेयर किया, जिसे उनके फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। 

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली एक्ट्रेसेस में शुमार नोरा के इंस्टाग्राम पर तकरीबन 12 मिलियन फॉलोवर्स हैं। इंस्टाग्राम पर नोरा अक्सर अपन फोटोज़ और वीडियोज़ शेयर करती रहती हैं, जिसे उनके फैन्स काफी पसंद करते हैं और वह देखते-देखते वायरल भी हो जाती हैं। 

अभी हाल ही में ऐसा फिर से देखने को मिली, जब नोरा ने एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में नोरा भारतीय लिबास में दिखाई दे रही हैं। उनके इस इंडियन लुक को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही उनके इस लुक को 'किलर लुक' कह रहे हैं। 

बता दें कि वो फिल्म 'स्त्री' में भारतीय परिधान में दिखीं, तो ऑडियंस ने उन पर खूब प्यार लुटाया। ठीक उसी तरह ही उनका यह ताज़ातरीन वीडियो भी है। 

नोरा की पिछली फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3 डी' थी, जिसमें उनके डांस को काफी पसंद किया गया था। ये 'बिग बॉस 9' में बतौर पार्टीसिपेंट नज़र आ चुकी हैं। वहीं फिल्म 'बाहुबली' के एक स्पेशल सॉन्ग के बाद चर्चा में आई नोरा को एक के बाद बॉलीवुड फिल्म्स में आइटम नंबर्स के प्रस्ताव मिल रहे हैं। वहीं अब वो खुद को सिर्फ एक डांसर नहीं बल्कि एक अभिनेत्री के रूप में स्थापित करना चाहती हैं।