'मां' जया बच्चन के बर्थ-डे पर इमोशनल हुए अभिषेक बच्चन

जया बच्चन के बर्थ-डे पर बेटे अभिषेक बच्चन ने इमोशनल पोस्ट लिख कर उनको शुभकामनाएं दी हैं। दरअसल, लॉकडाउन की वजह से जया दिल्ली में फंस गई हैं, जबकि बाकी परिवार मुंबई में है। इस ख़ास मौके पर उनका दूर रहना अभिषेक को खल रहा है।

abhishek bachchan wishes maa jaya bachchan on her birthday

हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री की प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में गिनी जाने वाली जया बच्चन आज अपने जीवन के 72वें साल में प्रवेश कर रही हैं। इस ख़ास मौके पर वह अपने परिवार से दूर दिल्ली में हैं। दरअसल, कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते पूरे देश में लॉकडाउन कर दिया गया है।

जया न सिर्फ अभिनेत्री हैं, बल्कि समाजवादी पार्टी की सांसद भी हैं। इसलिए संसदीय कार्यावही में शामिल होने के लिए वो दिल्ली गई हुई थी और इसी दौरान देशभर में लॉकडाउन की घोषणा होने के बाद वो दिल्ली में फंस गई हैं, जबकि उनका बाकी परिवार मुंबई में है।

अपनी मां के जन्मदिन पर उनके दूर रहने से अभिषेक काफी भावुक हो गए हैं और इसलिए इंस्टाग्राम पर उनको 'विश' करते हुए काफी इमोशनल पोस्ट भी लिख डाली है।

अपने इंस्टापोस्ट में अभिषेक जया बच्चन की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखते हैं, 'हर बच्चा आपको बताएगा कि उसका पसंदीदा शब्द है...मां। हैप्पी बर्थडे मां। हालांकि, आप लॉकडाउन की वजह से दिल्ली में हैं और हम सब यहां मुंबई में। आप जानती हैं कि हम सब आपके बारे में ही सोचते रहते हैं और आप हमारे दिल में हो। आपसे मैं बहुत प्यार करता हूं।'


बता दें कि अभिषेक अपनी मां जया बच्चन के काफी करीब हैं और दुलारे भी हैं। इस बात का खुलासा खुद अभिषेक और उनकी बहन श्वेता नंदा ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था। श्वेता ने कहा था कि अभिषेक मां के करीब है, जबकि अभिषेक ने कहा था कि पापा के लिए पहले श्वेता है।

हालांकि, दोनों की बातों में सच्चाई है। इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता। मां-बेटे की बॉन्डिंग अक्सर देखने को मिल जाती है।

संबंधित ख़बरें