अब 'श्रीकृष्णा' भी लौट रहे हैं दूरदर्शन पर

रामानंद सागर की 'रामायण' तो दर्शकों को मोह ही रही है। अब उनका एक और पौराणिक धारावाहिक 'श्रीकृष्णा' भी जल्दी ही दूरदर्शन पर प्रसारित होने जा रहा है। डीडी नेशनल ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से यह जानकारी दी है। 

sarvdaman banarjee as shrikrishna
कोरोना वायरस के संक्रमण को फैसले से बचाने के लिए देश भर में लगाये गए लॉकडाउन में दूरदर्शन पर पुराने पौराणिक धारावाहिकों को दोबारा प्रसारण शुरू कर दिया गया है। 'रामायण' और 'महाभारत' सरीखे धारावाहिकों को दर्शक पहले की ही तरह अब भी पसंद कर रहे हैं। 

बीते तीन सप्ताह से इन धारावाहिकों में टीआरपी टेबल में जबरदस्त पकड़ बनाये रखी है। व्यूवरशिप के कई रिकॉर्ड इन्होंने तोड़ दिये हैं। 

पुराने धारावाहिकों को मिल रही रेटिंग्स से खुश दूरदर्शन अपने पिटारे से एक और धारावाहिक को दोबारा प्रसारित करने जा रही है। 

रामानंद सागर का हिट टीवी शो 'श्रीकृष्णा' का प्रसारण जल्दी ही दूरदर्शन पर होने जा रहा है, जिसकी जानकारी दूरदर्शन ने अपने ट्विटर हैंडल पर दी है। 

डीडी नेशनल ने अपने ट्वीट में लिखा, 'खुशखबरी..हमारे दर्शकों के लिए !! जल्द आ रहा 'श्री कृष्णा'।'


बता दें कि रामानंद सागर की सागर आर्ट्स के प्रोडक्‍शन में बना धारावाहिक 'श्रीकृष्णा' सबसे पहले साल 1993 में दूरदर्शन के मेट्रो चैनल पर प्रसारित हुआ था और फिर बाद में साल 1996 में दूरदर्शन पर प्रसारित किया गया था। 

बीते कुछ दिनों से 'रामायण' और 'महाभारत' के बाद 'श्रीकृष्‍णा' के फिर से प्रसारण की मांग की जा रही थी। अब दर्शकों की इस मांग को दूरदर्शन ने पूरा कर दिया है। रामानंद सागर के 'श्रीकृष्णा' में वयस्क भगवान श्रीकृष्ण की भूमिका सर्वदमन बनर्जी ने निभाया था ।

संबंधित ख़बरें

टिप्पणियाँ