रणवीर सिंह के लिए 'कुक' बनीं दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण ने पति रणवीर सिंह के लिए कुकिंग शुरू कर दी है। क्वारंटाइन डेज़ में उनके लिए एक से बढ़कर एक डिश बना कर खिला रही हैं। दीपिका के इस रूप को देखने के बाद रणवीर भी फूले नहीं समा रहे हैं। प्यार का इज़हार करते हुए कहते हैं, 'दीपू बेब्ज़, आप मेरा सच्चा प्यार हो।'
deepika padukone cook food for ranveer singh
देश में लॉकडाउन के चलते फिल्म इंडस्ट्री में सारा काम ठप्प पड़ा है। ऐसे में सितारे अपना पूरा समय घर में बिता रहे हैं और खुद को इंगेज करने के लिए कोई सफाई तो कोई कुकिंग में बिजी है।

वहीं बॉलीवुड के 'क्यूट कपल' इस सेल्फ आइसोलेशन पीरियड को जमकर एंजॉय कर रहे हैं। घर की सफाई से लेकर खाना बनाने के साथ एक-दूसरे की टांग-खिचाई भी खूब कर रहे हैं। 

इसी बीच दीपिका पादुकोण की कुकिंग स्किल्स भी देखने को मिल रही है। हाल ही में दीपिका ने रणवीर सिंह के लिए 3-कोर्स मील पकाने का फैसला किया। 

दीपिका के मेनू में थाई सलाद, वेजीटेबल टॉम यम सूप, थाई ग्रीन करी, मिठाई के अलावा आइसक्रीम और नुटेला के साथ बना हुआ होम-मेड केक आदि सब शामिल थीं। अब इतनी सारी डिशेस देखने के बाद किसके मुंह में पानी नहीं आएगा।

दीपिका का यह हुनर देखने के बाद कहना पड़ेगा कि वो एक परफेक्ट वाइफ हैं। सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण ने इनकी प्रिपरेशन के साथ कुकिंग का मैथड भी शेयर किया है। 


हर पोस्ट के कैप्शन में यह साफ जाहिर हो रहा है कि रणवीर सिंह अपनी पत्नी को खाना बनाते हुए देखने के लिए कितने उत्साहित थे। हालांकि, दीपिका द्वारा बनाई गई सभी चीजों की तारीफ करते हुए रणवीर ने कैप्शन में लिखा है, 'पति परमेश्वर के लिए अपने हाथों से खाना बनाने वाली क्युटी मेरी प्यारी दीपू लव यू बेबज।'


इसके बाद नुटेला मिठाई की सराहना करते हुए उन्होंने लिखा, 'दीपू बेबज, आप मेरा सच्चा प्यार हैं।' 


दीपिका और रणवीर इस तरह अपने क्वालिटी टाइम को स्पेंड करते देख, कई कपल को इससे इंसपरेशन ज़रूर मिलेगी। 

बता दें कि कुछ दिनों पहले राजीव मसंद को दिए इंटरव्यू के दौरान दीपिका ने अपनी कुकिंग स्किल्स को लेकर खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि उनको कुकिंग काफी पसंद है। वो इटालियन, थाई कुज़िन बनाना काफी पसंद करती हैं। दीपिका ने यह भी बताया था कि वो इंडियन फूड भी बना लेती हैं।