रोहित शेट्टी को मुंबई पुलिस ने कहा 'थैंक्स'

रोहित शेट्टी ने मुंबई पुलिसा को अपने आठ होटल्स दिये हैं, जिसमें पुलिस वाले रहेंगे। मुंबई पुलिस ने रोहित शेट्टी को उनके इस योगदान के लिए सोशल मीडिया पर धन्यवाद दिया है। 

Mumbai Police Says thanks to Rohit Shetty
इन दिनों पूरे देश में कोरोना वायरस से जंग चल रही है। इस जंग में बॉलीवुड सेलेब्स भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। सेलेब्स न सिर्फ आर्थिक मदद के लिए आगे आ रहे हैं, बल्कि कोविड-19 वॉरियर्स का मनोबल भी बढ़ाते हुए उन्हें हर संभव तरीके से शुक्रिया भी कह रहे हैं। ऐसे में अब रोहित शेट्टी ने मुंबई पुलिस के लिए कुछ ऐसा किया है, जिसके लिए सभी तरफ उनकी तारीफ हो रही है। 

बॉलीवुड के सफल निर्देशकों में शुमार रोहित शेट्टी ने कोरोना के खिलाफ मैदान में उतरी मुंबई पुलिस को अपने आठ होटल्स दिये हैं, ताकि कोरोना से जंग लड़ रहे मुंबई पुलिस वाले आराम कर सकें और उनको नाश्ता और डिनर भी आसानी से उपलब्ध हो जाये। सोशल मीडिया पर मुंबई पुलिस ने रोहित शेट्टी को इस बात के लिए धन्यवाद किया है। 

रोहित शेट्टी के इस कदम के लिए सोशल मीडिया यूजर्स जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स रोहित की तारीफ में जमकर कमेंट कर रहे हैं और उन्हें भी किसी हीरो कह रही है। 

हालांकि, इस बीच कुछ ट्रोलर्स उन्हें ट्रोल करने की कोशिश करते हुए लिखते हैं कि वक्त आने पर ये सब वसूल लेंगे। वहीं रोहित के फैंस ट्रोलर्स की क्लास लगाते भी दिख रहे हैं। 


रोहित शेट्टी की 'सूर्यवंशी' रिलीज के लिए तैयार है। यह फिल्म 24 मार्च को रिलीज होनी थी, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से बदले हालात की वजह से फिल्म रिलीज नहीं हो सकी। रोहित शेट्टी की 'सूर्यवंशी' में अक्षय कुमार, कटरीना कैफ, अजय देवगन और रणवीर सिंह लीड रोल में हैं।

बता दें कि रोहित शेट्टी से पहले सोनू सूद भी अपने होटल्स को क्वारंटीन और कोरोना योद्धाओं के लिए खोल चुके हैं। अभिनेत्री आयशा टाकिया के पति ने भी अपने होटल्स को मदद के लिए दिया है। इसके साथ ही शाहरुख खान भी अपना ऑफिस मदद के लिए दे चुके हैं।

इस मुश्किल घड़ी में बॉलीवुड स्टार्स देश के साथ खड़े नज़र आ रहे हैं। अक्षय कुमार, शाहरुख खान, शिल्पा शेट्टी, वरुण धन, कपिल शर्मा, विकी कौशल, आलिया भट्ट सहित कई सितारे पीएम केयर फंड्स और सीएम रिलीफ फंड में आर्थिक मदद कर चुके हैं। इसके अलावा सितारे मानसिक रूप से भी अपने फैंस का उत्साहवर्धन कर रहे हैं। 

कभी शॉर्ट फिल्म तो कभी गाना, सेलेब्स अलग अलग तरीकों से कोरोना के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। अभी हाल ही में सलमान खान ने 'प्यार करो ना' रिलीज़ किया है, जो वायरल हो गया है।

संबंधित ख़बरें