वरुण धवन ने जन्मदिन पर किया यह 'नेक' काम

वरुण धवन ने फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडियन सिने एम्प्लाइज यानी एफडब्ल्यूआईसीई में अपनी तरफ से योदगान दिया। उन्होंने दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए यह नेक काम किया है। वरुण के इस कदम की अशोक पंडित ने सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। 

Varun Dhawan birthday celebration in unique way
वरुण धवन ने 24 अप्रैल को अपना जन्मदिन मनाया। इस ख़ास दिन को उन्होंने एक नेक काम किया, जिसकी सभी तारीफ कर रहे हैं। दरअसल, वरुण ने फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडियन सिने एम्प्लाइज यानी एफडब्ल्यूआईसीई की मदद से फिल्म उद्योंग के दिहाड़ी मजदूरों के लिए दान दिया। 

वरुण के इस कदम से भारती फिल्म और टीवी निर्देशक असोसिएशन के अध्यक्ष अशोक पंडित ने उनको शुक्रिया कहा। अशोक पंडित ने एक वीडियो मैसेज के माध्यम से वरुण के इस नेक काम की सराहना करते हुए कहा, '@fwice_mum मनोरंजन उद्योग के दैनिक मजदूरी श्रमिकों की ओर दान करने के लिए @Varun_dvn को धन्यवाद। 32 शिल्पों से संबंधित लगभग 5 लाख सिने कार्यकर्ता उन्हें जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देते हैं। #HappyBirthdayVarunDhawan #FWICEFightsCorona'

बता दें कि वरुण इससे पहले पीएम केयर फंड और सीएम रिलीफ फंड में 55 लाख रुपये डोनेट कर चुके हैं। 

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सेलीब्रेशन
फिलहाल देश में लॉकडाउन चल रहा है। ऐसे में लोग पार्टी कर नहीं सकते, लेकिन अब वरुण धवन ने अपने बर्थडे सेलीब्रेशन के लिए यूनिक तरीका निकाल लिया। वरुण ने अपना बर्थडे डिजिटली सेलिब्रेट किया गया। 

वरुण के बर्थडे को खास बनाने की जिम्मेदारी ली अभिनेता अर्जुन कपूर ने ले रखी थी। अब देर रात उन्होंने सारा अली खान, शशांक खेतान, अपारशक्ति खुराना, पुनीत मल्होत्रा और अन्य तमाम कलाकारों को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये वरुण के बर्थडे पार्टी में शरीक किया। 

ख़ास बात यह रही कि इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में वरुण के साथ उनकी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल भी दिखीं। बता दें कि वरुण धवन, नताशा दलाल को पिछले कई सालों से जानते हैं और लंबे वक्त से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। 

ख़बरें थीं कि दोनों वरुण के बर्थडे पर सगाई करने वाले हैं, लेकिन लॉकडाउन के चलते मामला फिलहाल के लिए टाल दिया गया है। 

दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान वरुण धवन के पिता डेविड धवन ने बताया था कि वरुण धवन का बर्थडे इस बार एक फैमिली इवेंट होगा, जिसमें उनके बेटे से संबंधित कुछ जरूरी बातें होंगी। इसी वजह से नताशा और वरुण की सगाई की ख़बरें बाहर आई थीं। 

अब वर्कफ्रंट की बात करें, तो वरुण जल्द ही अगली फिल्म 'कुली नंबर वन' में नज़र आएंगे। यह गोविंदा, करिश्मा की हिट फिल्म की रीमेक है।

संबंधित ख़बरें

टिप्पणियाँ