पत्नी संयुक्ता के लिए ब्यूटिशियन बने मनीष पॉल

मनीष पॉल अब अपनी पत्नी संयुक्ता के लिए ब्यूटिशियन बन गए हैं। हाल ही में संयुक्ता की आइब्रोज़ को उन्होंने शेप देने में मदद की। वहीं बता दें कि संयुक्ता ने कुछ समय पहले ही मनीष को हेयरकट दिया था। लॉकडाउन में यह कपल बी-टाउन के दूसरे कपल्स को कपल गोल दे रहा है। 

maniesh paul turns into beautician for wife sanyukta
'सुल्तान ऑफ स्टेज' कहे जाने वाले मनीष पॉल अपने बिहेवियर से हर कुछ ऐसा कर जाते हैं, जो लोगों को चौंका जाता है। 

अपने अभिनय, वन लाइनर्स के मशहूर मनीष हाल ही में एक शॉर्ट फिल्म लेकर आए। 'वॉट इफ' नाम की इस शॉर्ट फिल्म को उन्होंने अपने मोबाइल के सेल्फी मोड से शूट किया था। 

फिल्म लॉकडाउन के दौरान एक व्यक्ति की मनोदशा पर आधारित है। इस शॉर्ट फिल्म के लिए मनीष को चौतरफा तारीफ मिली। 

तारीफ करने वालों में अमिताभ बच्चन का भी नाम शुमार हैं। उन्होंने मनीष की इस फिल्म को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया और मनीष की इस फिल्म के काफी तरीफें भी की। 

प्रोफेशन से जुड़ी चीजों के साथ मनीष उन तमाम कार्यों को कर रहे हैं, जिनके बारे में वो सोचा करते थे। सिंगिंग से लेकर कूकिंग तक में मनीष हाथ आजमा रहे हैं। 

वहीं कुछ दिनों पहले मनीष ने अपने इंस्टाग्राम पर जानकारी दी थी कि उनकी पत्नी ने उनका हेयरकट किया है। मनीष ने यह भी बताया था कि उनकी पत्नी संयुक्ता ने पहली बार हेयरकट के लिए कैंची उठाई थी। 

अब जब पत्नी ने मनीष के हेयरकट में मदद की, तो मनीष भी कहां पीछे रहने वालों में से हैं। उन्होंने अपनी पत्नी संयुक्ता की आइब्रोज़ को शेप देने में उनकी मदद की। 

इस पर संयुक्ता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखा है, 'किसने सोचा था कि मैं आइब्रोज को इस तरह शेप दूंगी। यह मेरे लिए मनीष ने किया। मुझे नही पता था कि मनीष इस तरह उस्तरा भी चला सकता है।'

संयुक्ता के इस पोस्ट पर मनीष ने रिप्लाय करते हुए लिखा, 'हा हा हा...भरोसा करने के लिए शुक्रिया। मुझे लगता है मैंने डिसेंट काम किया है और यह तस्वीर सबूत है कि यदि कुछ गलत हुआ, तो उसकी जिम्मेदारी मेरी होगी।'


इस लॉकडाउन में सीमित संसाधनों के उपयोग से कैसे जीनव जिया जा सकता है। इस बात का मनीष पॉल और उनकी पत्नी संयुक्ता उम्दा उदाहरण हैं। हाल ही में जहां मनीष के लिए संयुक्ता हेयरड्रेसर बनी थीं, तो मनीष उनके लिए ब्यूटिशियन बन गए। 

संबंधित ख़बरें

टिप्पणियाँ