कार्तिक आर्यन बने 'गिटारिस्ट', वीडियो हुआ वायरल

कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर जमकर गिटार बजाया। यहां तक कि उंगली में चोट लगने के बाद भी वो नहीं माने और बजाते रहे गिटार। इस सारे मामले में एक ट्विस्ट है और वह काफी मज़ेदार है। कार्तिक की इस अदा पर एक बार फिर सोशल मीडिया फिदा हो गया है। 

kartik aaryan playing guitar
कार्तिक आर्यन में अपने फैंस को एंटरटेन करने का हुनर कूट-कूट कर भरा है और वो अपने फैन्स को एंटरटेन करने का एक भी मौका गंवाते नहीं है। 

अपने मस्ती भरे अंदाज़ से सबको हंसने पर मजबूर कर देते हैं। अब जब देश में लॉकडाउन लगा हुआ है, तो ऐसे में कार्तिक सोशल मीडिया पर इंट्रेस्टिंग वीडियो के जरिये लोगों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। 

हाल ही में उन्होंने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर अकाउंट पर शेयर किया। इस वीडियो में वो बड़ी शिद्दत से गिटार बजा रहे हैं। गिटार बजाते-बजाते उनकी उंगलियों में चोट भी लग जाती है, लेकिन असल ट्विस्ट तो तब सामने आता है, जब पता चलता है कि कार्तिक असल में गिटार बजाने की एक्टिंग कर रहे हैं। 

इस वीडियो से ज्यादा दिलचस्प इसका कैप्शन है। कार्तिक ने लिखा, 'अब मुझ से नफरत करने वाले तो यही बोलेंगे कि मैं गिटार नहीं बजा रहा हूं।'


कार्तिक का यह अंदाज़ की तो उनको औरों से जुदा करता है और लोग शायद इसीलिए उनके फैन हैं। 

वैसे इस वीडियो में सिर्फ कार्तिक का गिटार बजाना ही नहीं, बल्कि उनका लुक भी ट्रेंड कर रहा है। फैंस कार्तिक की इस बढ़ी हुई दाढ़ी को देख उन्हें 'कबीर सिंह' कहने लगे हैं। बता दें कि फिल्म 'कबीर सिंह' शाहिद कपूर की सुपरहिट फिल्म है और शाहिद का लुक काफी कुछ ऐसा ही था। यह फिल्म शाहिद की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनी।

कार्तिक का लाजवाब जवाब 

हाल ही में फ्रेडी बर्डी नाम के एक यूजर ने इंस्टाग्राम पर कार्तिक से पूछा, 'कृपया कोई मुझे कार्तिक आर्यन के बारे में समझाएगा।'

इस पोस्ट पर कार्तिक के कई फैंस ने जवाब दिया। एक फैन ने लिखा, 'बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद के बीच एक ऐसा अभिनेता, जिसे स्टार किड्स की तरह अपनी फिल्में चुनने का अवसर नहीं मिला था, लेकिन कड़ी मेहनत से वो आगे निकल गया। और कुल मिलाकर वो एक अच्छा इंसान है। दूसरों के लिए दयालु है और कोई अहंकार नहीं है।'

एक और ने लिखा, 'वह एक अच्छा लड़का है, जिसके आसपास हर कोई रहना चाहता है।'

फैन्स तो जवाब दे ही रहे थे, लेकिन कार्तिक भी कहां पीछे रहने वाले हैं। उन्होंने भी इस पोस्ट का जवाब देते हुए लिखा, 'बस एक लड़का जो अपने सपनों का पीछा कर रहा है। इसे बड़ा बनाने की कोशिश कर रहा है। कड़ी मेहनत कर रहा है। हर रोज बेहतर हो रहा है, लेकिन यह ऐसे ऊपर जाने का सबसे अच्छा तरीका नहीं है, ठीक है?' 

कार्तिक का यह जवाब भी लोगों को भा गया। सोशल मीडिया पर फिर से एक बार कार्तिक छा गए।

संबंधित ख़बरें

टिप्पणियाँ