रामानंद सागर की 'रामायण' ने अपने नाम किया यह रिकॉर्ड

डीडी नेशनल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जानकारी दी है कि रामानंद सागर की 'रामायण' ने दुनियाभर में देखे जाने वाले धारावाहिक के रूप में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया है। इस धारावाहिक के दोबारा प्रसारण ने भी व्यूअरशिप के कई रिकॉर्ड धवस्त किए। 16 अप्रैल को 7.7 करोड़ दर्शकों की संख्या के साथ दुनिया भर में सबसे अधिक देखा जाने वाला मनोरंजन शो बन गया है।

arun govil and deepika chikhlia in ramanand sagar's 'ramayan'
देशभर में लॉकडाउन के चलते दूरदर्शन ने रामानंद सागर की 'रामायण' का दोबारा प्रसारण शुरू किया। इस धारावाहिक के दोबारा प्रसारण को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है, जिसका सबूत हर सप्ताह आने वाली टीआरपी है। 

धारावाहिक 'रामायण' ने दूरदर्शन को एक बार फिर से टीआरपी की रेस में ला खड़ा किया है। वहीं नई जानकारी यह है कि 'रामायण' ने एक विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।

पब्लिक डिमांड पर शुरू हुए इस धारावाहिक ने दर्शकों का पहले दिन से ही दिल जीत लिया है। इस धारावाहिक के किरदार से लेकर कलाकार तक रोज़ सोशल मीडिय में छाए हुए हैं। साथ ही कुछ लोग तो इसके हर एपिसोड का ऑनलाइन रिव्यू भी करते हैं। 

पहले 21 दिन के लॉकडाउन के दौरान 'रामायण' का प्रसारण किया गया, लेकिन लॉकडाउन की अवधि बढ़ने के बाद चैनल ने 'उत्तर रामायण' का भी टेलीकास्ट करना शुरू कर दिया। अब 'रामायण' देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला धरावाहिक बन गया है।

इसकी जानकारी डीडी नेशनल ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल के जरिये दी। इस बात की जानकारी खुद डीडी नेशनल द्वारा दी गई है। डीडी नेशनल ने ट्वीट में लिखा, ' 'रामायण' के दोबारा प्रसारण ने दुनिया भर में दर्शकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और यह 16 अप्रैल को 7.7 करोड़ दर्शकों की संख्या के साथ दुनिया भर में सबसे अधिक देखा जाने वाला मनोरंजन शो बन गया है।'


एक तरफ तो धारावाहिक 'रामायण' को दर्शक देख रहे हैं, तो वहीं इस धारावाहिक के कलाकारों से भी सोशल मीडिया पर जुड़ रहे हैं, उनसे शो से लेकर निजी ज़िंदगी तक के बारे में जानने को उत्सुकता दिखा रहे हैं। इस धारावाहिक में 'राम' की भूमिका अरुण गोविल ने निभाई, तो वहीं 'लक्ष्मण' सुनील लहरी बने थे, जबकि 'सीता' का चरित्र दीपिका चिखलिया ने निभाया। 

कोरोना वायरस की वजह से देशभर लॉकडाउन है। ऐसे में फिल्म और टेलीविज़न की शूटिंग नहीं हो पा रही है। बता दें कि 17 मार्च से किसी भी फिल्म और टीवी शो की शूटिंग नहीं हुई है। ऐसे में पब्लिक डिमांड पर दूरदर्शन के पुराने शोड को रिटेलीकास्ट किया गया, जिनमें 'रामायण' के अलावा 'महाभारत', 'चाणक्य', 'ब्योमकेश बख्शी' समेत आदि कई हैं।

संबंधित खबरें

टिप्पणियाँ