सोनू सूद को महाराष्ट्र गवर्नर ने दिया सम्मान

सोनू सूद को महाराष्ट्र राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी ने लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों की मदद करने के लिए सम्मानित किया है। शनिवार को सोनू सूद से राज्यपाल ने मुलाकात की और लोगों की मदद के लिए उनकी तारीफ की। साथ एक एक पत्र जारी कर उनके इस कार्य के लिए सम्मान भी दिया। 

maharashtra governor bhagat singh koshiyari praised sonu sood for helping migrants workers
कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते देश भर में लॉकडाउन लगा दिया गया, जिसके बाद कई प्रवासी मजदूर मुंबई में फंस गए। इन फंसे प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने के लिए सोनू सूद ने कमर कस लिया। अब तक को कई हजार मजदूरों को सकुशल उनके घरों तक पहुंचा चुके हैं। 

सोनू सूद के इस नेक काम की वजह से लोग उन्हें गरीबों का 'मसीहा' तक कह रहे हैं। वहीं कुछ लोग 'रियल हीरो' और 'सुपर हीरो' तक कह रहे हैं। 

सिर्फ आमजन ही नहीं, बल्कि महाराष्ट्र सरकार भी सोनू सूद के इस जज्बे को सलाम कर रही है। खुद महाराष्ट्र के गवर्नर भी सोनू सूद की तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाए हैं।

कुछ समय पहले ही सोनू सूद ने महाराष्ट्र के गवर्नर भगत सिंह कोशियारी से मुलाकात ही है। इस मुलाकात के दौरान महाराष्ट्र के गवर्नर ने सोनू सूद की काफी तारीफ की और लोगों की मदद के लिए उनकी सराहना भी किया। इतना ही नहीं महाराष्ट्र के गवर्नर ने एक पत्र जारी करके सोनू सूद को प्रवासी मजदूरों की मदद करने के लिए सम्मान भी दिया है। 

इस बात की जानकारी महाराष्ट्र राजभवन की तरफ से किए गए ट्वीट में दी गई है। ट्वीट में लिखा गया है कि, 'महाराष्ट्र के गवर्नर भगत सिंह कोशियारी ने प्रवासी मजदूरों की मदद कर रहे अभिनेता सोनू सूद को राजभवन आने का न्योता दिया था। विभिन्न राज्यों से अपने घर लौट रहे प्रवासी लोगों के परिवहन सुविधा प्रदान करने के लिए महाराष्ट्र के गवर्नर भगत सिंह कोशियारी ने सोनू सूद को बधाई दी है।'


बता दें महाराष्ट्र के गवर्नर से पहले ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक भी सोनू सूद की काफी तारीफ कर चुके हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री जयंत पाटिल ने भी सोनू सूद की सराहना की थी। 

प्रवासी मजदूरों को उनके घर तक पहुंचाने के अलावा हाल ही में सोनू सूद ने केरल से ओडिशा की 177 लड़कियों को भी एयरलिफ्ट करवाया है। ओडिशा की रहने वाली ये लड़कियां लॉकडाउन की वजह से अपने घर नहीं जा पा रही थीं।

संबंधित ख़बरें