'वंडर वुमन' बनी मानुषी छिल्लर, पढ़िए क्या है माज़रा

अक्षय कुमार की फिल्म 'पृथ्वीराज' से अपना सिने करियर शुरू करने जा रही मानुषी छिल्लर ने 'वंडर वुमन' के अपने लुक को इंस्टाग्राम पर शेयर किया। साथ ही बताया कि 'वंडर वुमन' महज एक किरदार नहीं है, बल्कि यह एक मानसिक स्थिति है। असल में यह हॉलीवुड फिल्म 'वंडर वुमन' की तस्वीर है, जिसमें इजरायली एक्ट्रेस गेल गडोट ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फोटो पर मानुषी छिल्लर का चेहरा लगाकर आर्टिस्ट स्वप्निल पवार ने इसे एडिट किया है, जो मानुषी को बहुत पसंद आया।

Manushi Chillar as a 'wonder women'
मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर जल्दी ही अपना सिने करियर शुरू करने जा रही हैं। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही फिल्म 'पृथ्वीराज' में मानुषी, अक्षय कुमार के अपोज़िट नज़र आने वाली हैं। 

वहीं मानुषी का कहना है कि 'वंडर वुमन' उनकी पसंदीदा सुपरहीरो है, क्योंकि उनका मानना है कि यह सुपरहीरो सिर्फ एक किरदार नहीं बल्कि एक मानसिक स्थिति है। 

मानुषी ने इंस्टाग्राम पर स्वप्निल पवार द्वारा बनाई गई एक तस्वीर शेयर की, जिसमें मानुषी को 'वंडर वुमन' के अवतार में देखा जा सकता है।

इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मैं वह पुरुष हूं, जो कर सकती हूं। 'वंडर वुमन' हमेशा से पसंदीदा रहा है क्योंकि मेरे लिए यह महज एक किरदार नहीं बल्कि एक मानसिक स्थिति भी है। स्वप्निल पवार यह सबसे बेहतरीन सरप्राइज है! इस प्यार के लिए शुक्रिया।'


वहीं अपनी डेब्यू फिल्म को लेकर भी मानुषी खासा उत्साहित हैं। डेब्यू फिल्म 'पृथ्वीराज' में मानुषी, अक्षय कुमार की लीडिंग लेडी बनी है। चंद्रप्रकाश द्विवेदी द्वारा निर्देशित यह फिल्म महान शासक पृथ्वीराज चौहान की जिंदगी पर आधारित है, जिसमें अक्षय शीर्षक भूमिका में हैं, जबकि मानुषी उनकी पत्नी संयोगिता के किरदार में नजर आएंगी।

साल 2017 में मानुषी छिल्लर ने 'मिस वर्ल्ड' का खिताब अपने नाम किया था। मानुषी ब्यूटी विद ब्रेन का परफेक्ट कॉम्बिनेशन हैं। इस बात को उन्होंने मिस वर्ल्ड के फाइनल राउंड में साबित कर दिया था। मानुषी ने अपने जवाब से जज से लेकर ऑडियंस तक को अपना मुरीद बना लिया था।

दरअसल, क्राउन के लिए मानुषी से पूछा गया कि किस प्रोफेशन को सबसे ज्यादा सैलरी मिलनी चाहिए और क्यों?

इसके जवाब में मानुषी ने काफी इमोशनल आंसर दिया। उन्होंने कहा कि एक मां को सबसे ज्यादा इज्जत मिलनी चाहिए और जहां तक सैलरी की बात है, तो इसका मतलब रुपयों से नहीं बल्कि सम्मान और प्यार से है। 

मानुषी के इस सवाब से पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा था। 

बता दें कि मानुषी का जन्म हरियाणा के रोहतक जिले में हुआ था। बाद में उनका परिवार हरियाणा से दिल्ली शिफ्ट हो गया और उन्होंने दिल्ली के सेंट थॉमस स्कूल से पढ़ाई की। मिस इंडिया कॉम्पिटिशन से पहले मानुषी मेडिकल की पढ़ाई कर रही थीं। इस खिताब को जीतने के बाद उन्होंने मेडिकल कॉलेज से एक साल का ब्रेक लिया था।

मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर भारत का 17 साल का सूखा खत्म किया था। मानुषी से पहले साल 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने यह खिताब जीता था।

संबंधित ख़बरें