संगीतकार वाजिद खान का निधन

संगीतकार जोड़ी साजिद-वाजिद के वाजिद खान का निधन हो गया। 41 वर्षीय वाजिद किडनी की समस्या से जूझ रहे थे। वहीं कुछ लोगों ने वाजिद को कोविड-19 के संक्रमण की आशंका जताई जा रही है। गायक सोनू निगम के इंस्टाग्राम पोस्ट से वाजिद खान के निधन के ख़बर मिलते ही बॉलीवुड और संगीत जगत से जुड़े लोग वाजिद को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 

wajid khan passes away
बॉलीवुड की संगीतकार जोड़ी साजिद-वाजिद के वाजिद खान का निधन हो गया है। 41 वर्षीय वाजिद खान बीते कुछ वर्षों से किडनी की समस्या से जूझ रहे थे। वाजिद के निधन की ख़बर गायक सोनू निगम ने अपने इंस्टाग्राम के जरिये दी।

वहीं कुछ रिपोर्ट्स में वाजिद को कोविड-19 संक्रमण की आशंका भी जताई जा रही है। रविवार को वाजिद को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी हालत बिगड़ने के चलते वेंटिलेटर पर रखा गया। 

वाजिद ने अपने भाई साजिद के साथ मिलकर कई सुपरहिट फिल्मों में संगीत दिया है। इन फिल्मों में 'दबंग', 'वांटेड', 'जय हो' समेत कई फिल्में शामिल हैं। 

अपनी ख़राब तबियत की वजह से वाजिद ने पब्लिक एपीयरेंस कम कर दिया था। हालांकि, सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' म्यूजिक लॉन्च में वो पहुंचे थे।  

साजिद-वाजिद, सलमान खान की पसंदीदा जोड़ी है। इस जोड़ा को सलमान खान ने सला 1998 में आई अपनी फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' से ब्रेक दिया था। वहीं हाल ही में साजिद-वाजिद ने सलमान खान के लॉकडाउन सॉन्ग 'भाई-भाई', 'प्यार करोना' के लिए भी संगीत तैयार किया था। 

इंडियन परफॉर्मिंग राइट सोसायटी के संजय टंडन ने एक वेब पोर्टल को कंफर्म किया कि वाजिद खान का स्वास्थ्य ठीक नहीं है और उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस प्रकार की जानकारी उनको मिल रही है। 

वहीं सोनू निगम ने अपने इंस्टाग्राम पर साजिद-वाजिद के साथ एक तस्वीर शेयर कर लिखा, 'मेरा भाई वाजिद हमें छोड़ कर चला गया।' 



A post shared by Sonu Nigam (@sonunigamofficial) on

साजिद-वाजिद उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के रहने वाले मशहूर तबला वादक उस्दात शराफत अली के बेटे हैं। 

टिप्पणियाँ