टॉप-10 सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर में से एक हैं नोरा फतेही

नोरा फतेही ने विश्व भर के टॉप-10 सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर में अपना स्थान बना लिया है। इस लिस्ट में ग्लोबल सेलेब्स जैसे किम कार्दशियन, बेयॉन्से, जस्टिन बीबर शामिल हैं। नोरा अब इन ग्लोबल स्टार्स को कड़ी टक्कर दे रही हैं। 

Nora Fatehi list in top 10 social media influencer
एक तरफ अपने डांसिंग से लोगों को अपना दीवाना बना रही हैं, तो दूसरी तरफ एक्टिंग के हुनर को मांजने में लगी नोरा फतेही के नाम अब एक और कारनामा दर्ज हो गया है। 

दरअसल, नोरा विश्व की टॉप-10 सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स में गिनी जाने लगी हैं। इस लिस्ट में किम कार्दशियन, बेयॉन्से, जस्टिन बीबर जैसी हस्तियां शामिल हैं। 

नोरा मोरक्को और उत्तरी अफ्रीका में सबसे अधिक फॉलो की जाने वाली कलाकार हैं। अब यह बॉलीवुड डिवा कुछ ग्लोबल स्टार्स से ज्यादा व्यूज़ अपने पोस्ट और मनोरंजक वीडियोज से हासिल कर रही हैं। 

उनके इंस्टाग्राम व्यूज की बात आती है, तो नोरा अपने करियर की शुरुआत में वैश्विक सितारों को कड़ी प्रतिस्पर्धा दे रही हैं। नोरा के हालिया वीडियो ने 5 घंटे से भी कम समय में 2.4 मिलियन से अधिक व्यूज को पार कर लिया है।

बेयॉन्से, किम कार्दशियन, जस्टिन बीबर, इत्यादि इन सेलेब्य द्वारा प्राप्त किए गए व्यूज की संख्या को पार कर लिया है। रोचक तथ्य यह है कि इस युवा स्टार ने अधिक व्यस्तता हासिल कर ली थी और वह भी इन अत्यधिक प्रसिद्ध नामों की तुलना में 5 घंटे से भी कम समय में।

नोरा के वीडियो 24 घंटे के भीतर जितने व्यूज हासिल करते है वैसे अंतरराष्ट्रीय सितारों को इस आंकड़े तक पहुंचने में 4 दिन समय लगता है। 

इसलिए यह कहा जा सकता है कि नोरा फतेही विश्व के टॉप-10 सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर में से हैं और उनके वीडियो उनके प्रशंसकों और इंटरनेट को मिनटों के भीतर दीवाना बना देते हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें, तो नोरा की अगली फिल्म 'भुज' है। अजय देवगन की मुख्य भूमिका वाली फिल्म में नोरा जासूस की भूमिका में नज़र आएंगी।

संबंधित ख़बरें

टिप्पणियाँ