सुनील ग्रोवर बने 'रत्नागिरी' और बॉयफ्रेंड 'केतन' से कर लिया ब्रेकअप

सुनील पॉल 'गुत्थी', 'रिंकू भाभी' और 'डॉक्टर गुलाटी' के बाद 'रत्नागिरी' के अवतार में सामने आए हैं। 'रत्नागिरी' बने सुनील ने अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने नए किरदार और उसके बॉयफ्रेंड 'केतन' के ब्रेकअप की फनी स्टोरी शेयर की। अब उनका यह वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। 

sunil grover came in new avatar Ratnagiri and tell her breakup story with ketan
एक्टर सुनील ग्रोवर ने लॉकडाउन के दौरान भी अपने फैन्स को खूब एंटरटेन कर रहे हैं। कभी कोई फनी वीडियो शेयर कर रहे हैं, तो खभी खुद के मीम्स ही शेयर कर रहे हैं। 

इसी कड़ी में हाल ही में सुनील ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फनी ब्रेकअप स्टोरी शेयर की। इसमें वो खुद 'रत्नागिरी' नाम की लड़की की भूमिका में हैं और वो दर्शकों से बात करते हुए अपने बॉयफ्रेंड 'केतन' से हुए बॉयफ्रेंड का किस्सा सुना रही है। 

सुनील अब तक 'रिंकू भाभी', 'गुत्थी' और 'डॉक्टर मशहूर गुलाटी' जैसे तमाम किरदार कर चुके हैं। अब इनके किरदारों के पिटारे से 'रत्नागिरी' निकली है।

वीडियो में 'रत्नागिरी' बने सुनील ने बड़े बालों वाला विग पहना हुआ है और सिर के ठीक ऊपर एक चोटी बनाई हुई है। पिंक कलर का टॉप पहन कर बालों में लिपस्टिक लगाकर और आंखों पर आइसाइट वाला चश्मा लगाकर सुनील ने बिलकुल किसी नखरीली लड़की का सा लुक लिया है। 

अब इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, 'केतन, मैं तुमसे नफरत करती हूं। प्यार अंधा हो सकता है, लेकिन मैं नहीं हूं। हमारे बीच सब खत्म हो रहा है और मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है। तुम रईसजादे कहीं के। बाय - रत्नागिरी'।

इस वीडियो में सुनील कह रहे हैं, 'अब मेरा दिमाग दुख रहा है। मैंने कल रात केतन से ब्रेकअप कर लिया। मैंने उससे मांगा ही क्या था। मेरा बेकिंग करने का मन कर रहा था। मैंने उससे कहा कि मुझे ब्लू बेरीज चाहिए...तो वो बोला कि ब्लूबेरीज तो लॉकडाउन के बाद ला दूंगा। तो मैंने कहा- वाकई? लॉकडाउन के बाद तो मैं ही जाके ले लूंगी। बड़ा अहसान करेगा मेरे पर। वो मुझसे बोल रहा है कि किशमिश डाल लो। क्या? मेरे जैसी लड़की। किशमिश। क्या वाकई में? रईसजादे कहीं के। मैं किशमिश खाऊंगी। मैं थक चुकी हूं अब तुमसे।'

अब बीइंग 'रत्नागिरी' ऐसा कैसे चलेगा, तो 'सन ऑफ रिच केतन' से उन्होंने अपना रिश्ता ही तोड़ लिया। 


वहीं फॉलोअर्स को सुनील का यह लुक काफी पसंद आ रहा है। अब देखना यह होगा कि रत्नागिरी, गुत्थी और रिंकू से ज्यादा मशहूर हो पाता है या नहीं। 

सुनील ग्रोवर, जसपाल भट्‌टी की खोज माने जाते हैं। बाद में उन्हें पहले साइलेंट कॉमेडी शो 'गुटर गूं' में भी देखा गया। साल 1998 में रिलीज हुई अजय देवगन-काजोल की फिल्म 'प्यार तो होना ही था' में वे तोताराम नाई की भूमिका में नजर आए थे। बाद में कॉमेडी शो में उनके किरदार गुत्थी, रिंकू भाभी और डॉ. गुलाटी को बेहद पसंद किया गया। सुनील को पिछली बार सलमान खान-कटरीना कैफ की फिल्म 'भारत' में देखा गया था। 

संबंधित ख़बरें

टिप्पणियाँ